Dhruv Rathee के फैंस ने Orry को कहा छक्का, जानें इसपर सोशल मीडिया सेंसेशन ने कैसे किया रिस्पॉन्ड?

Summary :

Orry Responded To Dhruv Rathees Fans: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया में अगर किसी नाम ने बिना फिल्मों में लीड रोल किए सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है, तो वह हैं ओरहान अवात्रामणि। जिन्हें सभी ओरी के नाम से जानते हैं, स्टार किड्स से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज तक लगभग हर सेलिब्रिटी के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन इन दिनों वो अपनी किसी फोटो की वजह से नहीं बल्कि ध्रुव रठी के साथ चल रही कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं। Orry On Dhruv Rathee: ओरी ने ध्रुव राठी पर क्या कहा? हाल ही…

Orry Responded To Dhruv Rathees Fans: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया में अगर किसी नाम ने बिना फिल्मों में लीड रोल किए सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है, तो वह हैं ओरहान अवात्रामणि। जिन्हें सभी ओरी के नाम से जानते हैं, स्टार किड्स से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज तक लगभग हर सेलिब्रिटी के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन इन दिनों वो अपनी किसी फोटो की वजह से नहीं बल्कि ध्रुव रठी के साथ चल रही कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं।

Orry On Dhruv Rathee: ओरी ने ध्रुव राठी पर क्या कहा?


हाल ही में लर्न बॉय केके क्रिएट पॉडकास्ट में शामिल हुए ओरी ने अपनी लाइफस्टाइल और कमाई को लेकर कई चौंकाने वाली बातें शेयर कीं थी। इसी के साथ उन्होनें ध्रुव राठी पर कई तरह के कमेंट भी किए थे, जिसे सुनने के बाद ध्रुव राठी के फैंस ने उन्हें जमकर क्रिटीसाइज़ करना शुरू कर दिया था, तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं पूरे मामले पर।

ओरी ने पॉडकास्ट के दौरान ध्रुव राठी पर बात करते हुए कई बातें कही थी। पहले ओरी ने कहा कि उन्होंने अपने आप को इस लायक बनाया है कि आज लोग उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं, अपने कंटेंट के लिए उनके थंबनेल लगाते हैं और इसके बाद ओरी ने ध्रुव राठी का नाम लेकर कहा कि वो इसलिए ध्रुव को पसंद नहीं करते हैं।

Orry Statement On Dhruv Rathee: ध्रुव राठी लोगों को करता है मिसलीड

Orry Responded To Dhruv Rathees Fans
Orry Responded To Dhruv Rathees Fans (Source: Google)

ओरी ने कहा कि, ‘आपने पूछा ध्रुव राठी के बारे में तो, वो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है क्योंकि वो अपने वीडियोज़ में मेरा थंबनेल इस्तेमाल करता है ताकि मैं वीडियो देखूं। पर आप मेरा इस्तेमाल क्लिकबेट की तरह कर रहे हैं। आपने मुझे अपना 20 मिनट का वीडियो दिखा दिया जो मेरे बारे में है भी नहीं, वो मेरे लिए टॉर्चर है।’

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए ओरी ने कहा था कि, ‘मुझे लगता है कि ध्रुव राठी एंटी नेशनल है’। फिर जब उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से एंटी नेशनल कौन होता है, तो इसपर ओरी ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि वो जो टॉपिक कवर करते हैं, वो अपनी सहूलियत के हिसाब से करते हैं और जो उनके नेरेटिव में फिट बैठते हैं। मुझे उसके ज्यादातर टॉप्किस पता नहीं हैं क्योंकि मैं हर चीज फॉलो नहीं करता हूं। वो कुछ अजीब कहेगा जिसकरा कोई मतलब नहीं होगा और जब उसे कुछ कवर करना चाहिए तब वो उसे कवर नहीं करेगा। इसलिए मुझे वो आदमी बिल्कुल पसंद नहीं हैं।’

Dhruv Rathee Fans On Orry: ध्रुव के फैंस ने ओरी को लिया आड़े हाथ

Orry Responded To Dhruv Rathees Fans
Orry Responded To Dhruv Rathees Fans (Source: Google)

बस ओरी के इसी स्टेटमेंट की वजह से ध्रुव राठी के फैंस नाराज़ हो गए और हर एक फैन ने ओरी को चारों ओर से घेर कर उन्हें जमकर क्रिटीसाइज करना शुरू कर दिया। पर अब ओरी ने इन सभी क्रिटीसिज़्म का जवाब देते खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो ध्रुव राठी के फैंस को मुंहतोड़ जोवब देते दिखाई दे रहे हैं।

Orry Responded To Dhruv Rathees Fans: ओरी ने ध्रुव के फैंस को क्या दिया जवाब

Orry Responded To Dhruv Rathees Fans
Orry Responded To Dhruv Rathees Fans (Source: Google)

ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो स्टोरी शेयर की है उसमें लिखा है कि, ‘ ध्रुव राठी के लो आईक्यू फैंस मुझे गाली दे रहे हैं और मुझे छक्का कह रहे हैं। जब मैं उनके प्रोफाइल के लोकेशन्स देखता हूं तो वो पाकिस्तानी और बांग्लादेशी दिखाई देते हैं। मेरे पास यूएसए का पासपोर्ट है, लेकिन फिर भी मैं इंडिया के लिए तुझसे ज्यादा लॉयल हूं ध्रुव टट्टी’।

ओरी की ये बातें और उनके ध्रुव राठी के फैंस को दिए गए जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। कुछ लोग उनकी बातें सुनकर हैरान हैं, जबकि कई लोग उनकी ईमानदारी और बेबाक अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं। ऐसे में ये देखा बेहद ही दिलचस्प होगा कि ध्रुव और ओरी के बीच चलने वाला ये कॉन्फ्लिक्ट आगे चलकर क्या मोड़ लेता है?

Read More: Kangana Ranaut के आगे बाज़ी मार गई Diljit Dosanjh की फिल्म, जानें ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ का कितना हुआ कलेक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।