Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection Day 5: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स और चर्चा मिली थी। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म दर्शकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करने में सफल नहीं दिख रही है। वहीं, दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है और लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
Bharat Bhagya Vidhata Collection: मंगलवार को फीकी रही ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने मंगलवार को करीब 65 लाख रुपये का कारोबार किया। इस दिन फिल्म की एवरेज ऑक्यूपेंसी लगभग 15 परसेंट दर्ज की गई, जबकि देशभर में इसके 1,693 शो प्रदर्शित किए गए। फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल 5.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती चर्चा और पॉपुलैरिटी के मुकाबले फिल्म की कमाई उम्मीदों से कम मानी जा रही है।
Main Vaapas Aaunga Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ को मिल रहा बेहतर रिस्पॉन्स

दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ दर्शकों की पसंद बनती दिखाई दे रही है। मंगलवार को फिल्म ने लगभग 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दौरान इसकी ऑक्यूपेंसी 31 परसेंट रही, जो ‘भारत भाग्य विधाता’ की तुलना में काफी बेहतर है। पांच दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 8.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘मैं वापस आऊंगा’ फिलहाल कंगना रनौत की फिल्म से आगे चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है।
Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhagya Vidhata Collection Day 5: अलग-अलग विषयों पर आधारित हैं दोनों फिल्में

कंगना रनौत इससे पहले 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं। उनकी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है और इसमें देशभक्ति तथा संघर्ष की कहानी को प्रॉमिनेंस के साथ दिखाया गया है। वहीं, निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ एक इमोशनल लव स्टेरी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ वेदांत रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।
फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे से पहले शुरू होने वाली लव स्टोरी पर बेस्ड है, जहां बंटवारे की त्रासदी दो प्रेमियों को एक-दूसरे से दूर कर देती है। इसी इमोशनल सफर को फिल्म में दर्शाया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
Box office: बॉक्स ऑफिस की दौड़ में कौन आगे?

मौजूदा आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो ‘मैं वापस आऊंगा’ कमाई के मामले में ‘भारत भाग्य विधाता’ पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के प्रदर्शन पर वीकेंड का असर देखने को मिलेगा, लेकिन फिलहाल दिलजीत दोसांझ की फिल्म दर्शकों के बीच ज्यादा मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है।
Read More: क्या ‘Mai Vaapas Aaunga’ है एंटी इंडिया फिल्म?, थिएटर जानें से पहले जरूर पढ़ें ये रिव्यू


Download Android App
Download iOS App




