‘हम इंस्टाग्राम पर फेमस कपल…’ जब प्रधानमंत्री को देख बोल पड़ीं मेलोनी, हुआ #Melodi का जिक्र

Summary :

Modi Meloni Viral Video : फ्रांस के एवियन शहर में दुनिया भर के दिग्गज नेता जी-7 (G7) शिखर सम्मेलन के लिए जुटे हैं। यहां वैश्विक और गंभीर नीतिगत मुद्दों पर चर्चा तो चल ही रही है, लेकिन बैठकों के अलग एक बेहद दिलचस्प और हल्का-फुल्का वाकया भी इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक और मजेदार बातचीत ने वहां मौजूद सभी लोगों और कैमरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। Modi Meloni G7 Summit : ‘हम फेमस कपल…’ वाकया उस…

Modi Meloni Viral Video : फ्रांस के एवियन शहर में दुनिया भर के दिग्गज नेता जी-7 (G7) शिखर सम्मेलन के लिए जुटे हैं। यहां वैश्विक और गंभीर नीतिगत मुद्दों पर चर्चा तो चल ही रही है, लेकिन बैठकों के अलग एक बेहद दिलचस्प और हल्का-फुल्का वाकया भी इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक और मजेदार बातचीत ने वहां मौजूद सभी लोगों और कैमरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Modi Meloni G7 Summit : ‘हम फेमस कपल…’

वाकया उस समय का है जब सभी ग्लोबल लीडर्स ट्रेडिशनल ग्रुप फोटो (फैमिली फोटो) के लिए मंच पर इकट्ठा हो रहे थे। इसी दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे का स्वागत किया। मेलोनी को मुस्कुराते हुए पीएम मोदी से यह कहते सुना गया, ‘आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।’

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं को लेकर चलने वाले ‘मेलोडी’ (Melodi) ट्रेंड का जिक्र छिड़ने पर पीएम मोदी ने मेलोनी से इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त लोकप्रियता की बात की। इस पर मेलोनी ने भी तुरंत हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर कपल हैं।’

Giorgia Meloni Instagram Remark : सोशल मीडिया पर छाया रहा ‘Melodi’ ट्रेंड

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के सरनेम (उपनाम) को मिलाकर इंटरनेट यूजर्स ने ‘

MELODI’ हैशटैग बनाया है, जो पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऑनलाइन ट्रेंड बना हुआ है।

इसकी शुरुआत साल 2023 में दुबई में आयोजित कॉप-28 (COP28) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। तब जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी और उसके साथ कैप्शन लिखा था, ‘COP28 में अच्छे दोस्त #Melodi।’

यह पोस्ट देखते ही देखते पूरी दुनिया में वायरल हो गई थी। इसके बाद से जब भी दोनों नेता जी-7 समिट, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों या द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान आमने-सामने आते हैं, यह हैशटैग दोबारा चर्चा में आ जाता है।

Modi Meloni Friendship : जब पीएम मोदी ने गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी

SOURCE : SOCIAL MEDIA

इस बॉन्डिंग की एक दिलचस्प झलक पिछले महीने भी देखने को मिली थी, जब अपनी रोम यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ (Melody) टॉफी का एक पैकेट तोहफे में दिया था।

उस समय जारी एक वीडियो में मेलोनी इस तोहफे को कैमरे के सामने दिखाते हुए बेहद खुश नजर आई थीं। वीडियो में मेलोनी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक गिफ्ट लाए हैं… बहुत ही बढ़िया टॉफी।’

दोनों नेताओं का यह शॉर्ट वीडियो इंटरनेट पर इस कदर वायरल हुआ कि पोस्ट होने के महज छह घंटे के भीतर इसे 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल गए थे। वर्तमान में इस वीडियो पर 13 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। एवियन में हो रही जी-7 समिट में भी दोनों नेताओं की यह ताजा केमिस्ट्री इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।