बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं, जिन्हें शुरुआती स्तर पर जबरदस्त सफलता मिली, लेकिन ये सितारे कामयाबी को बरकररार नहीं रख पाए और एक समय पर आ कर गुमनामी के अँधेरे में खो गए। इन्ही सितारों में से एक है बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल।
अमीषा पटेल को बॉलीवुड में ड्रीम डेब्यू मिला था लेकिन उनका करियर बेहद जल्दी खत्म हो गया जो शायद उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा। अमीषा ने फिल्म “कहो ना… प्यार है” से ऋतिक रोशन के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तूफान ला दिया और हर पुरस्कार समारोह में भी वो हिट रही।
इसके बाद अमीषा पटेल की फिल्म आयी सनी देओल के साथ ”गदर: एक प्रेम कथा” भी बहुत हिट रही और उन्हें इसके लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड मिला। दो बैक-टू-बैक सुपरहिट्स के बाद, वह उस समय की सबसे अधिक डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गईं।
इसके बाद अमीषा ने फिल्में चुनने में काफी गलतियां की। फिल्म हमराज़ के अलावा अमीषा की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी। इसके अलावा अभिनेत्री करीना कपूर से अपने खराब संबंधों की वजह से भी अमीषा काफी सुर्ख़ियों में रही।
करीना कपूर से विवाद के अलावा अमीषा और उनके परिवार के बीच मतभेद पैदा हो गए। बाद में, वह अपने पिता के साथ कानूनी लड़ाई में पड़ गई। इसके साथ साथ निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ अपने अफेयर को लेकर भी अमीषा पटेल काफी विवादों में रही।
पांच साल के तक अमीषा और विक्रम भट्ट अलग हो गए और अमीषा का करियर भी डूब गया। इसके बाद अमीषा पटेल किसी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नहीं दिखाई दी। अमीषा ने मीडिया के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए भी सुर्खियां बटोरीं, जिसने उनके लिए हालात बदतर कर दिए।
हाल ही में उन्हें अपनी हॉट सेल्फी के लिए भी ट्रोल किया गया था जिसे उन्होंने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।


Download Android App
Download iOS App









