श्रीनगर : आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध आतंकवादी को शुक्रवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया जो कथित रूप से हथियार छीनने के एक मामले में शामिल था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर पुलिस की एक विशेष टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बारजुला में बोन एंड ज्वाइंट हास्पिटल के पास एक व्यक्ति को पकड़ा।
प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान शौकत अहमद खान उर्फ औमेर भाई के तौर पर हुई है जो मध्य कश्मीर के बडगाम जिले का निवासी है। उन्होंने कहा कि वह लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन से जुड़ा है। प्रवक्ता ने कहा कि खान एक हथियार छीनने के मामले में शामिल है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



