ब्रेकअप की अफवाहों के बीच आदित्य को फैंस ने बुलाया ‘दामाद’, चंकी पांडे ने किया रिएक्ट

Summary :

कुछ दिनों पहले तक जहां बॉलीवुड गलियारों में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की नजदीकियों के चर्चे थे, तो वहीं कुछ 2-3 महीने पहले से इनके बीच दूरियों की खबरें आने लगीं। अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप के चर्चे के बीच हाल ही में चंकी पांडे ने 2-3 दिन पहले बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में चंकी और आदित्य समुद्र के किनारे चिल करते दिखाई दिए थे। दोनों की ये तस्वीरें उस विज्ञापन शूट के दौरान की हैं, जो हाल ही में जारी किया गया था। अब इस फोटो को देखकर…

कुछ दिनों पहले तक जहां बॉलीवुड गलियारों में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की नजदीकियों के चर्चे थे, तो वहीं कुछ 2-3 महीने पहले से इनके बीच दूरियों की खबरें आने लगीं। अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप के चर्चे के बीच हाल ही में चंकी पांडे ने 2-3 दिन पहले बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में चंकी और आदित्य समुद्र के किनारे चिल करते दिखाई दिए थे। दोनों की ये तस्वीरें उस विज्ञापन शूट के दौरान की हैं, जो हाल ही में जारी किया गया था। अब इस फोटो को देखकर यूजर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। जैसे ही आदित्य रॉय कपूर और चंकी पांडे की फोटो पर यूजर्स की नजर पड़ी, वह इस पर रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए।

  • कुछ दिनों पहले तक जहां बॉलीवुड गलियारों में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की नजदीकियों के चर्चे थे
  • अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप के चर्चे के बीच हाल ही में चंकी पांडे ने 2-3 दिन पहले बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की

आदित्य को ‘दामाद’ कहे जाने पर चंकी का रिएक्शन

आदित्य रॉय कपूर के साथ चंकी पांडे को देखने के बाद कई यूजर्स ने इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी। किसी ने आदित्य को चंकी का एक्स दामाद बताया तो किसी ने दामाद। चंकी पांडे की तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘अपने दामाद जी के साथ… इट्स जोकिंग पास्ता का आखिरी रास्ता।’ कई यूजर्स ने फोटो पर रिएक्शन दिया, लेकिन चंकी पांडे ने खुद इस यूजर के कमेंट पर रिएक्शन दिया है। दरअसल, चंकी पांडे ने इस यूजर के कमेंट को लाइक किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)

कन्फ्यूज हो रहे हैं यूजर

चंकी पांडे की इन तस्वीरों और यूजर के कमेंट को लाइक करने के बाद अब लोग तरह-तरह के सवाल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर रिएक्शन देते हुए पूछा कि क्या अभी भी अनन्या और आदित्य साथ हैं? क्या कपल का ब्रेकअप नहीं हुआ है? या फिर चंकी पांडे इस बार यूजर्स के साथ जोकिंग करने के लिए ये कमेंट लाइक किया है। पिछले दिनों कई खबरें आईं कि अनन्या और आदित्य ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)

2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे अनन्या और आदित्य

पहले जहां अक्सर दोनों को साथ देखा जाता था, वहीं लंबे समय से इन्हें साथ नहीं देखा गया। जिसके चलते ब्रेकअप के चर्चे और भी तेज हो गए। बता दें, आदित्य और अनन्या एक दूसरे को 2 साल से डेट कर रहे थे। दोनों को साथ में वेकेशन पर भी जाते देखा गया। हालांकि, अब तक आदित्य या अनन्या की ओर से ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।