कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अमिताभ-अभिषेक, सिनेमा जगत ने दोनों सितारों के जल्द स्वस्थ होने की मांगी दुआ

Summary :

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीते शनिवार रात को ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कोरोना पॉजिटिव

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीते शनिवार रात को ट्विटर पर  अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा अभिषेक ने भी कोरोना संक्रमण होने की जानकारी थोड़ी देर बाद ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा घबराएं नहीं। 
77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। मुझे हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है। हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है। परिवार और बाकी स्टाफ के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स आने का इंतज़ार है। बीते 10 दिनों में जो लोग में मुझ मिले हैं, उनके मेरी रिक्वेस्ट है कि वो भी अपने कोविड टेस्ट करवा लें।

अभिषेक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए 
अभिषेक बच्चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर देते हुए ट्वीट में लिखा, मेरे और मेरे पिता, दोनों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम दोनों को ही कोरोना वायरस के हल्के लक्षण थे। जिसके बाद हमें हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया। हमने सभी अथॉरिटीज़ को इस बारे में सूचना दे दी है, हमारे परिवार और स्टाफ का भी कोरोना वायरस टेस्ट करवाया जा रहा है। मैं आप सभी से ये रिक्वेस्ट करता हूं कि आप लोग घबराएं ना और शांति बनाए रखें। थैंक्यू।

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक सबने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगना शुरू कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद अभिषेक बच्चन ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। जिसके बाद तो दोनों सितारों के लिए दुआ का सिलसिला शुरू हो गया। सोनमू कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

18.

19.

20.

21.

22.

23.

24.

25.

26.

27.

28.

29.

30.

31.

32.

33.

34.

35.

36.

37.

38.

39.

40.

41.

42.

43.

Desk Team