अमिताभ बच्चन भी फंसे #MeToo के लपेटे में , पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट ने जड़ा आरोप

Summary :

#MeToo विवाद थमे भी नहीं थे की अब एक और महिला सामने आई है जिन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के ऊपर के ऊपर आरोप लगा दिए है।

#MeToo कैंपेन की वजह से बॉलीवुड में जो भूचाल आया है वो थमने का नाम ही नहीं ले रहा और नाना पाटेकर , अलोक नाथ , कैलाश खेर , साजिद खान जैसे बड़े नाम इनमे फंस गए है। अभी ये विवाद थमे भी नहीं थे की अब एक और महिला सामने आई है जिन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के ऊपर के ऊपर आरोप लगा दिए है।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज का नाम आने के बाद से ही हर जगह ये किस्सा वायरल हो गया है। सिलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने बिग बी को #MeToo कैंपेन में लपेट लिया है और उन्होंने जो ट्वीट किया है उसने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है।

सपना भावनानी, अमिताभ बच्चन

आपको बता दें की सपना भावनानी बिग बॉस में बतौर प्रतिभागी भी रह चुकी है और उनका आरोप कतई हलके में नहीं लिया जा सकता।

सपना भावनानी, अमिताभ बच्चन

दरअसल ये मामला उठा जब एक ट्विटर यूजर ने अमिताभ बच्चन को लेकर ट्वीट किया की उन्होंने #MeToo कैंपेन को काफी सपोर्ट किया है और इस ट्वीट में यूज़र ने एक ब्लॉग लिंक भी दिया जिसमे अमिताभ बच्चन #MeToo कैंपेन पर अपनी राय दे रहे है।

इसके बाद सपना भावनानी ने इस ट्वीट के रिप्लाई में लिखा ‘यह एक सबसे बड़ा झूठ है। सर, फिल्म ‘पिंक’ आई और गई। और अब आपकी एक्टिविस्ट वाली इमेज जल्द चली जाएगी। आपका सच सबके सामने जल्द आएगा। आशा है कि आप अपना हाथ ही चबा डालेंगे क्योंकि सिर्फ नाखून चबाना ही आपके लिए काफी नहीं होगा।’

 

सपना भावनानी

अभी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जिसमे अमिताभ बच्चन पर किसी ने ऐसा आरोप लगाया हो पर सपना का कहना है की उन्होंने पर्सनली कई ऐसी कहानियां सुनी है जिसमे अमिताभ ने महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया है और उन्होंने ये भी कहा की बहुत जल्द कई महिलाएं सामने आएँगी जिनके निशाने पर महानायक अमिताभ बच्चन होंगे।

सपना भावनानी

अब इस ट्वीट को लेकर कई तरह की राय सामने आ रही है पर सपना ने ये आरोप अब तक बिना किसी सबूत के लगाया है और उनके साथ पर्सनली अमिताभ बच्चन ने कोइ दुर्व्यवहार नहीं किया है।

सपना भावनानी, अमिताभ बच्चन

अब देखना होगा की सपना का के इस आरोप के बाद और कोनसी नहीं सच्चाई सामने आती है पर अब ये विवाद बड़ा होता जायेगा ये बात तो साफ़ है।

साजिद खान पर 3 एक्ट्रेस ने लगाये घिनौने आरोप, कहा हर समय अश्लील बातें करते है और पेंट उतार कर …

Desk Team