बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है और हर मुद्दे पर अपनी राय फैंस एक साथ साझा करते रहते है। बीते मंगलवार भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्यवाही पर अमिताभ बच्चन ने बेहद खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया।
पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 26 फरवरी को तड़के भारतीय वायु सेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बमबारी की थी जिसमे 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

ट्विटर पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/SrBachchan/status/1100458766774857728
लता मंगेशकर ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैं सुबह से देख रही हूं और मैं बहुत खुश हूं कि हमारे सशस्त्र बल इतने तैयार और मजबूत हैं। मैं हमेशा कहती हूं कि भारत अपने सशस्त्र बलों के कारण ही है। हम इस देश में रहते हैं और हम बहुत भाग्यशाली हैं।’’
सलमान खान ने ट्वीट किया है, भारतीय वायुसेना को सम्मान। जय हो।
अक्षय कुमार ने लिखा है कि आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना पर उन्हें गर्व है। उन्होंने ट्वीट किया है, उनकी सीमा में घुसकर उन्हें मारा है। अब चुप नहीं रहना है। भारत ने जवाबी कार्रवाई की।
अजय देवगन ने भी भारतीय वायुसेना की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘सर्वश्रेष्ठ के साथ पंगा लें, बाकियों की तरह मरें।’’ उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग किया है।



Download Android App
Download iOS App








