भारत आतंकवाद पर किसी भी तरह की बातचीत चाहता हैं तो हम तैयार : इमरान

Summary :

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत को पेशकश की है कि पाकिस्तान पुलवामा हमले के बाद किसी भी किस्म की जांच में सहयोग के लिए तैयार है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपना बयान जारी किया है। इमरान ने कहा, विश्व इतिहास के सभी युद्धों को गलत माना गया है, जिन्होंने युद्ध शुरू किया था उन्हें नहीं पता था कि यह कहां समाप्त होगा। उन्होंने कहा, अगर युद्ध होता है, तो यह मेरे या नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में नहीं होगा। अगर आप आतंकवाद पर किसी भी तरह की बातचीत चाहते हैं तो हम तैयार हैं। बैठकर बातचीत करना ही बेहतर समझदारी होगी।

इमरान खान ने राष्ट्र के नाम संदेश में कहा, ‘‘मेरा भारत सरकार से सवाल है कि उनके और हमारे पास जो हथियार हैं, क्या हम उनका गलत आकलन करने की स्थिति में हैं। अगर तनाव इससे अधिक बढ़ा तो कहां जायेगा। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत को पेशकश की है कि पाकिस्तान पुलवामा हमले के बाद किसी भी किस्म की जांच में सहयोग के लिए तैयार है। वह पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों का दुख समझते हैं। पाकिस्तान ने भी आतंकवादी घटनाओं में अपने लोग खोये हैं,लिहाजा वह भारत के साथ सहयोग के लिए तैयार है।

आतंकवाद पाकिस्तान के हित में नहीं है। इमरान ने कहा,‘‘हमने पहले ही कहा था कि अगर भारत ने कार्रवाई की तो पाकिस्तान को भी जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हमने कल सुबह कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि हम तब तक नुकसान का आकलन नहीं कर सके थे। ऐसे में कार्रवाई करना गैरजिम्मेदाराना होता लिहाजा हमने इंतजार किया।’’

सुषमा स्वराज के हिस्सा लेने पर कुरैशी ने दी OIC का बहिष्कार करने की धमकी

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी शुरू से ही यह योजना थी कि भारत में कोई हताहत नहीं हो। हमारा मकसद केवल भारत को यह दिखाना था कि अगर वे दूसरे देश की सीमा में घुस सकते हैं तो हम भी ऐसा कर सकते हैं। समस्या यह है कि यहां से हम कहां जाएंगे। ऐसे में भारत का विवेक से काम लेना काफी महत्वपूर्ण है।’’

इससे पहले पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने संवाददाताओं को संबोधित किया था और कहा था कि पाकिस्तान शांति चाहता है और भारत को यह समझने की जरूरत है कि युद्ध होना नीति की विफलता है।

पाक ने किया दावा : हमने भारतीय सीमा में घुसकर खाली जगहों पर गिराए बम, दो पायलटों गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और वायु सेना के पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। सवाल यह था कि कैसे प्रतिक्रिया दी जाये, ‘जैसे भारत ने किया या एक जिम्मेदार देश की तरह’। उन्होंने दावा किया कि पीएएफ ने पाकिस्तान की वायु सीमा में घुसे दो भारतीय विमानों को मार गिराया और दो पायलटों को गिरफ्तार किया है।

Desk Team