पाकिस्तान से आवागमन की संख्या में निरन्तर कमी आई

Summary :

 पाकिस्तान से सीकर आने और जाने वालों के आंकङों की स्थिति को देखे तो हर वर्ष कमी ही आई है। वर्ष 2016 में 69 यात्री पाकिस्तान से सीकर आये थे।

भारत पाक सीमा पर लगातार चल रहे तनाव के कारण हर वर्ष पाकिस्तान से राजस्थान के सीकर आने जाने वाले नागरिकों की संख्या में निरन्तर कमी आई है। सूत्रों के अनुसार सीकर जिले में इस वर्ष अब तक एक भी पाक नागरिक नहीं आया है और न ही यहां से कोई गया है.जबकि जिले में सौ से अधिक परिवारों की रिश्तेदारियां दोनों मुल्कों में है। पाकिस्तान से सीकर आने और जाने वालों के आंकङों की स्थिति को देखे तो हर वर्ष कमी ही आई है। वर्ष 2016 में 69 यात्री पाकिस्तान से सीकर आये थे।

वर्ष 2017 में यह आंकङा घटकर 45 हो गया तथा वर्ष 2018 में केवल 10 यात्री ही पाकिस्तान से सीकर आये। इस वर्ष अभी तक कोई पाक नागरिक नहीं आया है। गौरतलब है कि सीकर के अलावा फतेहपुर,बलारा और खंडेला क्षेत्र के लोगों की पाक में रिश्तेदारियां है। विभाजन के बाद भी कई लोगों के पाक में रिश्ते हुए है। ऐसे में शादी विवाह में इन लोगों का आना जाना लगा रहता है परन्तु अब सरहद के साथ दिलों में बढते तनाव से इसमे कमी आ रही है, हालांकि सीकर जिले से बीते वर्षों में पाकिस्तान कोई नहीं गया।

Desk Team