अमिताभ बच्चन श्रीदेवी को याद करके हुए भावुक , कहा- तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई…

Summary :

NULL

बॉलीवुड की मशहूर आदाकारा श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुई। बुधवार का राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया था। बता दें कि अभिनेत्री के निधन से ठीक पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऐसा ट्वीट किया था। जिसे पढ़ कर लगा मानो बिग बी को किसी अनहोनी का अहसास सा हुआ था।

Amitabh Bachchan and Sridevi

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले बिग बी ने 24 फरवरी की रात से लेकर 28 फरवरी तक श्रीदेवी के बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं कि थी। लेकिन बुधवार शाम उनके अंतिम संस्कार में शमिल होने के बाद बिग बी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से अपने आप को नहीं रोक पाए। Amitabh Bachchan and Sridevi

श्रीदेवी के लिए अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैफी आजमी का शेर लिखा। उन्होंने बताया कि यह शेर उन्हें श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दौरान जावेद अख्तर ने सुनाया। Amitabh Bachchan and Sridevi

‘खुदा जवाह (1992)’, ‘इंकलाब (1984)’, ‘आखिरी रास्ता (1986)’ जैसी फिल्मों में श्रीदेवी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ बच्चन लिखते हैं, ”रहने को सदा देहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गये ऐसे भी जाता नहीं कोई”


बता दें श्रीदेवी की कमबैक फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश (2012)’ में अमिताभ बच्चन ने मेहमान भूमिका निभाई थी। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में अमिताभ बच्चन के अलावा उनकी बेटी श्वेता बच्चन, पत्नी जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हुए।Amitabh Bachchan and Sridevi

गौरतलब है कि फिल्म ‘खुदा गवाह’ में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने एकसाथ काम किया था। 8 मई 1992 को रिलीज हुई फिल्म ‘खुदा गवाह’ में श्रीदेवी ने बेनजीर का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ बच्चन ‘बादशाह खान’ की भूमिका में थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 फरवरी को श्रीदेवी की मृत्यु होटल के बाथटम में दुर्घटनावश डूबने से हुई थी। निधन की खबरें प्रसारित होने से कुछ वक्त पहले ही बिग बी ने ट्वीट कर कहा था, ”ना जाने क्यों, अजीब सी घबराहट हो रही है” बिग बी का यह ट्वीट पढ़ ऐसा लगता है कि मानो उन्हें पहले ही किसी अनहोनी का अहसास हो गया हो!

देश की हर छोटी–बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Desk Team