Abhishek Bachchan की ‘बी हैप्पी’ पर बोले Amitabh Bachchan- ‘इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं’

Summary :

अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘बी हैप्पी’ पर अभिषेक पर गर्व है

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की ‘बी हैप्पी’ में उनके काम के लिए मिल रही सराहना से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि “एक पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती।” अभिषेक की हालिया रिलीज फिल्म ‘बी हैप्पी’ को मिल रही सराहना से गदगद अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “अभिषेक की फिल्म बी हैप्पी की सराहना से मैं अभिभूत हूं.. एक पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती।”

अमिताभ बच्चन ने कहा

उन्होंने अपने प्रशंसकों को फिल्म देखने और अभिषेक के काम को पसंद करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मैं उन सभी प्रशंसकों और दोस्तों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने फिल्म देखी और अपना प्यार, आशीर्वाद दिया।”

अमिताभ बच्चन ने शनिवार को एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अभिषेक के प्रदर्शन की सराहना की थी। बिग बी ने लिखा, “अभिषेक, आज बी हैप्पी देखी, आप पर गर्व है। आपने बहुत ही शानदार अभिनय किया है।”

‘बी हैप्पी’ के बारे में बता दें कि यह एक डांस ड्रामा है, जो 14 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म में परिवार के सपनों, ताकत और प्यार के साथ ही एक पिता-पुत्री के रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म ‘बी हैप्पी’ में अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, इनायत वर्मा, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लिजेल ने किया है।

अमिताभ बच्चन वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। बिग बी ने खुद इसकी पुष्टि की।अमिताभ बच्चन ने यह घोषणा उस समय की है, जब ऐसी अफवाहें चली थीं कि वह (अमिताभ) शो को छोड़ सकते हैं। बीते 12 मार्च को मेकर्स ने अमिताभ का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि मैं अगले सीजन में आपसे मिलूंगा।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।