बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11’ शानदार तरीके से चल रहा है और हर सीजन की तरफ ना सिर्फ टीआरपी में आगे चल रहा है बल्कि फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है।

लोगों की जिंदगियां बदलने वाले इस शो में कई बार कुछ ऐसे वाकये हो जाते है जो लोगों को भावुक कर जाते है। ऐसा ही कुछ हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में हुआ। इस ‘कर्मवीर’ एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बात की।

अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान कर्मवीर स्पेशल एपिसोड की प्रतियोगी समाज सेविका सिंधुताई सपकाल और उनकी बेटी ममता से बातचीत के दौरान बताया की उनके जाने के बाद उनकी प्रॉपर्टी का क्या होगा और किन-किन के बीच उनकी संपत्ति का बंटवारा होगा।

अमिताभ बच्चन ने बेहद सादगी से कहा ,” ‘जब हम नहीं रहेंगे तो जो कुछ भी थोड़ा बहुत हमारे पास है वो हमारी संतान का है। हमारा एक बेटा और एक बेटी है। दोनों में बराबर बराबर बंटेगा।’ बिग बी अपनी जायदाद सिर्फ बेटे अभिषेक को नहीं देंगे । इसमें श्वेता बच्चन का भी पूरा हक होगा। “

अमिताभ की इस बात पर हर दर्शक उनकी तारीफ करता दिखा। शो के एपिसोड के बारे में बात की जाए तो सिंधुताई सपकाल और उनकी बेटी ममता ने बेहतरीन खेल खेलते हुए तेजी से सवालों के जवाब दिए। उनका खेल देखकर लग रहा था कि केबीसी 11 को पहला करोड़पति मिल जाएगा।

दोनों मां-बेटी 25 लाख रुपये की रकम जीत चुकी थीं तभी शो हूंटर बज गया और खेल को रोकना पड़ा। केबीसी की तरफ से सिंधुताई सपकाल को उनके समाजसेवी कार्य के लिए अवॉर्ड भी दिया गया।

आपको बता दें कि सिंधुताई अनाथ आश्रम चलाती हैं और उनके पास 1200 बच्चे रहते हैं। उनके आश्रम में बच्चों के रहने खाने और पढाई का पूरा इंतजाम किया जाता है। सिंधुताई ने शो में बताया – मैं पहले बेटी लेती हूं, उसकी सुरक्षा ज्यादा जरूरी है।

अमिताभ ने सिंधुताई से पूछा कि आश्रम में लड़कियां ज्यादा हैं या लड़के। जवाब में ताई कहती हैं कि मैं पहले बेटी लेती हूं, उसकी सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। सिंधुताई के इस जवाब से दर्शकों का उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया ।


Download Android App
Download iOS App



