भावुक हुए अमिताभ बच्चन ने शेयर की श्वेता की बिदाई की तस्वीर…

Summary :

बॉलीवुड में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है और टीवी स्टार से लेकर बिजनेसमैन तक इस समय शाादियों को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे मौके पर अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है और टीवी स्टार से लेकर बिजनेसमैन तक इस समय शाादियों को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे मौके पर अमिताभ बच्चन ने कुछ पुरानी यादों को ताजा किया है और लिखा है कि एक पिता के लिए सबसे मुश्किल घड़ी अपनी बेटी का कन्यादान होता है।

इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन की विदाई के दौरान की कुछ फोटोज साझा की है। अमिताभ बच्चन काफी भावुक हैं और अपनी बात को सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस तक पहुंचाई है। ये तो आप और हम सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन काफी भावुक व्यक्ति हैं और अपने परिवार और निजी जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात वो सभी के साथ शेयर जरूर करते हैं।

उनक साथ उनके परिवार की फोटो भी आए दिन सामने आती रहती हैं। बीती रात जब मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी का कन्यादान किया है और इस दौरान वहां पर सभी स्टार्स मौजूद थे। इसी बात से शायद अमिताभ बच्चन भावुक होकर उन्हें कुछ उनकी अपनी पिछली कुछ यादें भावुक करके चली गईं।

बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में कुछ खास जादू नहीं चला पाए। लेकिन इस समय वह अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी व्यस्त हैं। देखिए उनके परिवार की कुछ बेहद खास फोटोज।

श्वेता की बिदाई इस तस्वीर…

बता दें कि अमिताभ बच्चन श्वेता की विदाई की इस तस्वीर को साझा करते हुए बहुत भावुक हो गए थे। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन अपने परिवार के बेहद करीब हैं औैर परिवार के साथ उनकी अक्सर फोटोज सामने आती रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/BrTVJj8Bfz6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

शादी का समय पुरानी यादों को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि बाप के लिए सबसे मुश्किल घड़ी बेटी का कन्यादान होता है। अमिताभ बच्चन अपनी पोती नव्या नंदा श्वेता को बहुत प्यार करते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bgo0jgshRzE/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

Desk Team