दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए चुने जाने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड ने दी बधाइयां

Summary :

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए चुना गया है और इस घोषणा के बाद अमिताभ ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी जाहिर की।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए चुना गया है और इस घोषणा के बाद अमिताभ ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी जाहिर की। अमिताभ की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड सितारों ने उनके लिए शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी। 
फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर चुके 76 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘आभार जताने के लिये शब्द कम पड़ रहे हैं… कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद… मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं। बहुत… बहुत आभार।’’ 

मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2018 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने की मंगलवार को घोषणा की।

2003 की फिल्म अरमान में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले अनिल कपूर ने मेगास्टार को उनकी बड़ी जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, “इस लीजेंड के बिना भारतीय सिनेमा का कोई उल्लेख नहीं है! उन्होंने हर भूमिका के साथ सिनेमा को शानदार बनाया है और उनके अनगिनत योगदानों के लिए हर प्रशंसा के पात्र हैं! बधाई @SrBachchan! #DadaSahebhalhalkeAward”

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने कहा कि इस खबर से वह बहुत रोमांचित हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नमस्कार अमित जी। आपको दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा को सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैं आपको बहुत बधाई देती हूं। भारतीय चित्रपट सृष्टि के जनक के नाम का पुरस्कार भारतीय सिनेमा के महानायक को मिलना ये अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है।’’ 

बिग बी की कई फिल्मों में निर्देशन करने वाले निर्देशक करण जौहर ने प्रतिभाशाली अभिनेता को “बोनाफाइड रॉकस्टार” कहा है। करण ने अपने ट्वीट में लिखा “भारतीय सिनेमा की सबसे प्रेरक किंवदंती !!!! वह एक बोनाफाइड रॉक स्टार है! मैं AMITABH BACHCHAN के युग में सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं! 

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट कर अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए लिखा , ‘आपने एक युग को शानदार एंटरटेनमेंट दिया है और आपकी इस उपकलकबधी के लिए में आपको बधाई देता हूं। 
बता दें भारतीय सिनेमा के जनक ढुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है जिसकी स्थापना 1969 में की गयी थी और उसी साल बच्चन ने ‘सात हिंदुस्तानी’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। 
‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसमें एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 10,00,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद फिल्म उद्योग से बधाइयों का तांता लग गया। 
अमिताभ बच्चन के पास अग्निपथ, ब्लैक, पा और पिकू फिल्मों के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं और अब उन्हें 2018 में उनके काम के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Ujjwal Jain