नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने चुनिंदा मॉडलों के दाम में पांच हजार रुपये की कटौती करने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आल्टो 800, आल्टो के10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इग्निस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रिजा और एस क्रॉस के सभी संस्करणों के दाम कम किये गये हैं। ये मॉडल 2.93 लाख रुपये से 11.49 लाख रुपये के हैं।
नयी कीमतें देश भर में 25 सितंबर से प्रभावी होंगी। कंपनी ने कहा कि यह कटौती पहले से दिये जा रहे ऑफर के अतिरिक्त हैं। कंपनी ने कहा कि उसे इस कटौती से उपभोक्ताओं द्वारा खरीद बढ़ाने की उम्मीद है। इससे त्योहारी मौसम से पहले उपभोक्ताओं की धारणा को बल मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



