नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर फॉलो करने वाले फॉलोअर्स की संख्या 2.70 करोड़ तक पहुंच गई है। अमिताभ ने इस पर ख़ुशी जाहिर करते हुए ट्वीट में कहा कि ‘ट्विटर पर 2.70 करोड़ फॉलोअर्स! 2.70 करोड़! मैं वास्तव में खुशकिस्मत और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’
T 2437 – It is 27 million followers on Twitter !! 27 MILLION !! i am indeed honoured and blessed !! pic.twitter.com/IPcVD4rNtk
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 27, 2017
अमिताभ अन्य कलाकारों जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, और दीपिका पादुकोण से आगे हैं। पर सुपरस्टार अमिताभ अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं। PM मोदी के 3.02 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अभिनेता फिलहाल फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



