लॉस एंजिलिस : अनुसंधानकर्ताओं ने विशिष्ट रूप से सक्षम बच्चों को शारीरिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते नई खिलौना कारें विकसित की हैं। ऐसी ही एक कार है ‘सिट टू स्टैंड कार’। इस तरह की कार को शुरू करने के लिए एक स्विच दबाना पड़ता है और उसके लिए बच्चे का खड़ा होना जरूरी है, इस तरह यह कार बच्चे को खड़े होने के लिए प्रोत्साहित करती है।
अमेरिका स्थित ऑरेगोन स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इसका उद्देश्य बच्चों को शारीरिक गतिविधियों मसलन खड़े होना, वजन संभालना, संतुलन साधना जैसी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना और साथी बच्चों के साथ संवाद को बढ़ावा देना भी है।
एक अन्य कार जो फोम की बॉल फेंकती है
एक अन्य कार है ‘थ्रो बेबी थ्रो’ कार जो फोम की बॉल फेंकती है। इस तरह बच्चों को फेंकने का कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। अनुसंधानर्ताओं ने पाया कि इस तरह की कारों से खेलने वाले बच्चों ने अपने साथी बच्चों के साथ दस फीसदी वक्त अतिरिक्त गुजारा।


Download Android App
Download iOS App




