अभिनेत्री एमी जैक्सन प्रेग्नेंट हैं। मार्च के महीने में उन्होंने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। हाल ही में एमी ने एक जेंडर रिवील पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एमी ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें बेटी होगी या बेटा। ये पार्टी विदेश में आयोजित की गई थी। इस पार्टी में उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज के दोस्त भी दिखाई दिए।
.jpg)
अभिनेत्री एमी जैैक्सन ने अपने बच्चे के लिंग का खुलासा करते हुए ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वो ब्लू कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने गुब्बारा फोड़ा तो उसमें से ब्लू फेदर निकले। इससे मालूम हुआ कि उन्हें बेटा होने वाला है। बेटे की मां बनने जा रहीं एमी इस बात को जानकार काफी ज्यादा खुश हैं।
We’re having a…….. ✨???♂️ pic.twitter.com/DGSqvYKYZr
— Amy Jackson (@iamAmyJackson) August 26, 2019
पिछले दिनों अभिनेत्री ने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। शूट की कई सारी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन फोटोज को शेयर करते हुए एमी ने बताया कि उनके शरीर में क्या-क्या बदलाव आए हैं। एमी ने लिखा- ‘ग्रीस। मैं और मेरे बच्चे ने पूरी गर्मी बगीचे के पीछे ही बिताई है। उसे देखने के इंतजार में हूं। अब मैं अपनी प्रेग्नेंसी के 33वें हफ्ते में हूं। इस दौरान बेबी बंप, स्ट्रेच मार्क, बढ़ा वजन सभी कुछ देखने को मिला।’

एमी ने अपने प्रेग्नेंसी की खबर खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी थी। एमी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज ने बीते महीने 6 जुलाई के दिन सगाई की थी। एमी ने अपनी सगाई की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

खबरों की माने तो एमी और जॉर्ज अगले साल 2020 की शुरूआत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ये कपल इटली में ग्रीक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे।

साल 2012 में फिल्म एक दीवाना था से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री एमी ने आखिरी बार फिल्म 2.0 में नजर आई। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ फिल्मों में काम करती थीं।


Download Android App
Download iOS App



