आयुष्मान खुराना और
नुसरत भरुचा स्टारर ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में
आयुष्मान की एक्टिंग को मूवी लवर्स के साथ-साथ आलोचकों ने भी खूब पसंद किया था।
फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी हिट थी। फिल्म की सक्सेस को देखते हुए फिल्म मेकर्स
ने इसके सीक्वल का ऐलान भी कर दिया है।
आयुष्मान की दमदार
एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था इसलिए मेकर्स ने उन्हें ड्रीम गर्ल के सीक्वल
में कास्ट कर लिया है वहीं फिल्म की हीरोइन की तलाश जारी है। अब तक फिल्म की फीमेल
लीड के लिए अभिनेत्रियों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब इस खबर है कि फिल्म के
मेकर्स आयुष्मान के अपोजिट लाइगर स्टार अनन्या पांडे को कास्ट करने का फैसला किया
है।
मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक ड्रीम गर्ल सीक्वल के मेकर्स फिल्म में फीमेल लीड के लिए अनन्या पांडे से
बातचीत कर रहे हैं। अगर अनन्या और ड्रीम गर्ल की टीम के बीच सब सही रहता है तो
अनन्या और आयुष्मान पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक
अनन्या को लेकर मेकर्स ने कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेट नहीं की है।
बता दें कि अनन्या
से पहले आयुष्मान खुराना के अपोजिट नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश को कास्ट करने की
खबरें भी सामने आई थी। मगर तेजस्वी के बाद सारा अली खान का नाम इस रोल के लिए
सामने आ रहा था। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए मेकर्स एक यंग उत्साही गर्ल की
तलाश में है और इस रोल के लिए उन्हें अनन्या पांडे फिट लग रही हैं।
इन दिनों अनन्या
पांडे अपनी साउथ डेब्यू फिल्म लाइगर के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके
साथ साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अहम रोल में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका
है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने
डायरेक्ट किया है, फिल्म 25 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App







