अनन्या पांडे ने अपने चाहने वालों के लिए शेयर की समंदर की लहरों के साथ दिलकश शाम की ये तस्वीरें, देखें आप भी…

Summary :

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। अनन्या अपने इवेंट की फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ लगातार साझा कर रही हैं।

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। अनन्या अपने इवेंट की फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ लगातार साझा कर रही हैं। ऐसे में अनन्या पांडे ने फिर से अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है,जो खूब सुर्खियों में है। वैसे इन फोटोज में अनन्या पांडे बहुत ब्युटीफुल दिख रही हैं। वैसे कुछ भी कहो तस्वीरों में अनन्या के एक्सप्रेशन और अंदाज वाकई देखने लायक हैं। 
बता दें,अनन्या पांडे इस समय गोवा में समय बिता रही हैं। दरअसल गोवा में अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गई हैं। इस फिल्म में अनन्या दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगी। 
अनन्या पिछले दिनों गोवा के बीच पर गई और वहां उन्होंने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें भी खिंचवाई।
वैसे अनन्या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं,तभी वो अक्सर इंस्टा पर अपनी दिलकश तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
अनन्या अपनी अगामी फिल्म शकुन बत्रा की शूटिंग के सिलसिले में दीपिका के साथ काम कर रही हैं। फिलहाल फिल्म का नाम अब तक तय नहीं किया गया है। अनन्या पांडे की इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में हैं।  
अनन्या पांडे डूबती शाम की इन फोटोज में समंदर की उठती लहरों के साथ बेहद सुंदर नजर आ रही हैं। 
इस फिल्म से पहले अदाकारा हाल ही में ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में दिखी थी। अनन्या ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से डेब्यू कर बॉलीवुड में एंट्री की थी। 
जबकि अभिनेत्री की दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो थी,जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन के अलावा एक्टे्रस भूमि पेडनेकर भी दिखाई दी। 

Desk Team