देश में नवरात्रि की खूब धूम छाई हुई है। नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हालांकि कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर इस बार मंदिरों में काफी ज्यादा एहतियात बरती जा रही है। खैर,नवरात्रि के खास अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स ने सभी को ढेरों बधाईयां दी हैं।

1.अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी माता रानी की प्रर्थना करते हुए सभी प्रशंसकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

2.कंगना रनौत
नवरात्रि के पहले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंदिर में आरती के समय की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है शिव पूर्ण शून्य है,ऊर्जा का सारा खेल शक्ति का है जिसका अर्थ है शक्ति ही सब कुछ। नवरात्रि में कई संभावनाएं हैं,तो आइए अपने अंदर की ऊर्जा को बढाएं।

3.रवीना टंडन
इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने लिखा कोलकाता में पल्लब भौमिक की यह मूर्ति खूब चर्चा में है जिसमें मां दुर्गा के रूप में एक प्रवासी महिला को उसके बच्चों को दिखाया गया है।

4.दीपिका चिखलिया
टीवी के सबसे चर्चित शो रामायण में सीता का रोल अदा करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
5.नीतू कपूर
वहीं नवरात्रि के मौके पर नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो फिल्म रॉकस्टार का है। इस फिल्म में गाना ही शेरावाली मां का है। इसके कैप्शन में नीतू ने लिखा,जय माता दी।


Download Android App
Download iOS App



