इरफान खान ने ‘अंग्रेजी मीडियम’ को लेकर किया इमोशनल वीडियो शेयर तो शाहिद कपूर ने कहा-आपका इंतजार ….

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। अंग्रेजी मीडियम फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। अंग्रेजी मीडियम सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होगी। बता दें कि इरफान खान अपनी फिल्म को बीमारी के चलते ज्यादा प्रमोट नहीं कर पाएंगे। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए अब वह अपने फैन्स से जुड़ेंगे। 
बता दें कि अंग्रेजी मीडियम के ट्रेलर से पहले इरफान खान ने अपने फैन्स के लिए एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इरफान खान के इस मैसेज के बाद कई अभिनताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इरफान खान के मैसेज पर अभिनेता शाहिद कपूर ने भी रिएक्ट किया है। शाहिद कपूर ने ऋतिक रोशन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा,इरफान खान आपका इंतजार रहेगा। 

इससे पहले ऋतिक रोशन ने इरफान खान के वीडियो मैसेज को पोस्ट करते हुए लिखा, ये दिल को छू लेने वाला है इरफान, मेरा प्यार और दुआएं आपके साथ हैं। आप अमेजिंग हैं। साथ ही ये फिल्म भी बेहद खास लग रही है। इसका इंतजार रहेगा। और जैसा कि आपने कहा…आपका इंतजार है। 
अब इरफान खान के इस खास मैसेज के बारे में बात करते हैं। इस वीडियो में अपनी बीमारी के बारे में भी इरफान खान ने बताया है। इरफान खान ने वीडियो की शुरुआत में कहा, हैलो भाइयों बहनों, नमस्कार मैं इरफान खान। मैं आज आपके साथ हूं…भी और नहीं भी.खैर.ये फिल्म अंग्रेजी मीडियम मेरे लिए बहुत खास है?
हालांकि कैंसर के साथ अपनी जंग के बारे में भी इरफान खान ने बात की और कहा, बोलने में अच्छा लगता है, पर सच में जब जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती है, तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपके पास चॉइस भी क्या है,पॉजिटिव रहने के अलावा। इन हालात में नींबू की शिकंजी बना पाते हैं या नहीं बना पाते हैं, यह आप पर है। हम सबने इस फिल्म को उसी पॉजिटिविटी के साथ बनाया है। मुझे उम्मीद है, यह फिल्म आपको हंसाएगी, सिखाएगी, रूलाएगी, फिर हंसाएगी शायद, ट्रेलर को एन्जॉय करिए…और हां…मेरा इंतजार करिएगा। 

Desk Team