सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर को नाना बनने के सुख प्राप्त होगा। जिसके लिए अभिनेता काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इतना नहीं उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। वहीं हाल ही में अभिनेता ने सोनम के आने वाले बेबी को लेकर कुछ बातें रखी। साथ ही उन्होंने बताया जब उन्हें ये गुड न्यूज़ मिली तो उनका रिएक्शन कैसा था?

जब मैंने पहली बार ये खबर सुनी तो मैं खुश होने के साथ-साथ काफी इमोशनल हो गया था। आगे अनिल से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है सोनम कैसी मां बनेंगी तो उन्होंने कहा, सोनम परफेक्शनिस्ट हैं। वह जो भी करती हैं परफेक्शनेस से करती हैं और मुझे उम्मीद है कि वह मां भी परफेक्ट ही बनेंगी।

अनिल कपूर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि, जब मैंने ये खबर सुनी तो में खुश होने के साथ काफी इमोशनल भी हो गया था। आगे जब एक्टर से पूछा गया उन्हें क्या लगता है सोनम कैसी मां बनेगी इस बात पर अनिल का कहना था, सोनम परफेक्शनिस्ट हैं। सोनम जो भी करती है बहुत अच्छे तरीके से करती हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वह मां भी परफेक्ट ही बनेगी।

एक्ट्रेस अपनी मां-नानी की तरह हैं
वहीं आगे अनिल कपूर ने कहा कि सोनम में बिल्कुल अपनी मां, दादी और मौसी (कविता भमभानी सिंह) के गुण हैं। तो इस घर की हर एक महिला बेहद कमाल की हैं और ये सभी बेहतरीन मां, बीवी और हाउसमेकर भी हैं, मुझे उम्मीद है कि सोनम भी इनकी जैसी ही होगी।

दिग्गज अभिनेता और प्राउड फादर ने अनिल कपूर ने आगे कहा कि ‘केवल पर्सनल फ्रंट पर ही नहीं प्रोफेशनल फ्रंट भी सोनम कमाल की हैं और मां बनने के बाद वह फैमिली की दूसरी महिलाओं की तरह अपने काम पर भी फोकस करेंगी। सोनम अपने काम से बहुत प्यार करती हैं, वह एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ अच्छी बीवी और बेटी हैं तो अब अच्छी मां भी बनेंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि बच्चे के जन्म के बाद वह फिर से अपने वर्कफंट पर लौटेंगी और अच्छी फिल्में करेंगी।

काम की बात करें तो आखिरी बार सोनम कपूर जोया फैक्टर में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ दुलकर सलमान लीड रोल में नजर आये थे। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोई फिल्म साइन नहीं की थी।


Download Android App
Download iOS App



