Animal Park Release Date: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म एनिमल ने साल 2023 में धमाका मचा दिया था. रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाई की थी, जिसके बारे में किसी ने नही सोचा था. लेकिन उसी वक्त फिल्म के एंड में इसके दूसरे पार्ट एनिमल पार्क की भी अनाउंसमें की गई थी. ऐसे में अब रणबीर कपूर ने इसके सीक्वल और फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट पर बड़ा अपडेट दिया है. तो चलिए जानते हैं कि वो क्या है?
Animal Park Update: रणबीर कपूर ने फिल्म पर दिया अपडेट

एनिमल फिल्म की सफलता को देखने के बाद से ही इसके सीक्वल एनिमल पार्क (Animal Park) को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी. इसके बाद फैंस दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार करते दिखाई दिए थे. ऐसे में रणबीर ने इस पर अपडेट देते हुए एक बातचीत में बताया है कि, ‘सीक्वल ऑफिशियली बन रहा है, लेकिन प्रोडक्शन में अभी कुछ समय लगेगा.
हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अभी एक दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं और सीक्वल की शूटिंग 2027 से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है. दरअसल रणबीर अपने करियर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मैनेज कर रहे हैं, जिसमें रामायण (Ramayana) और लव एंड वॉर (Love And War) शामिल हैं, तो इसी वजह से उनको फिल्म का सीक्वल शूट करने के लिए टाईम लग रहा है.
Animal Film Parts: तीन हिस्सों में बनेगी फिल्म

एक इंटरव्यू में रणबीर ने आने वाले सीक्वल की टाइमलाइन के बारे में बात की और कहा कि, ‘डायरेक्टर अभी दूसरी फिल्म बना रहे हैं। हमें वह फिल्म 2027 में शुरू करनी है, इसमें अभी थोड़ा समय है’. जब उनसे पूछा गया कि क्या स्क्रिप्ट पहले से तैयार है, तो एक्टर ने कहा कि, ‘उनको (रेड्डी वांगा) ने बस थोड़ा-बहुत बताया है कि वो फिल्म के साथ असल में क्या करना चाहते हैं. वो इसे तीन हिस्सों में बनाना चाहते हैं, दूसरे हिस्से का नाम एनिमल पार्क है’.
Role Of Ranbir Kapoor In Animal: डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर

इसके बाद जब रणबीर से उनके रोल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘यह बहुत एक्साइटिंग है क्योंकि अब मुझे दो किरदार निभाने को मिलेंगे, विलेन और हीरो. तो ये बहुत ही एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है और डायरेक्टर भी बहुत ओरिजिनल हैं और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं’.
Ranbir Kapoor Workfront: बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं रणबीर

अभी रणबीर के पास बहुत से ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसको पूरा करने में उन्हें वक्त लगने वाला है. वो संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में काम कर रहे हैं, जो 1960 के दशक पर आधारित एक हिस्टोरिकल ड्रामा है और उसमें एक्टर की वाइफ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं. ये फिल्म जून 2026 में रिलीज होने वाली है, वहीं रणबीर नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट वन’ में भगवान राम का रोल निभाते हुए नजर आएंगे.
ऐसे में अब ‘एनिमल पार्क’ को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ना तो लाजमी हो गया है, क्योंकि रणबीर ने खुद ये कन्फर्म कर दिया है कि फैंस को अगला चैप्टर देखने के लिए 2027 तक इंतजार करना होगा. तो अब देखने वाली बात ये होगी कि साल 2027 में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा इसे कब रिलीज करेंगे.
Read More: हवाबाज़ी के चक्कर में बुरे फंसे Anjali Arora के बॉयफ्रेंड, Akash Sansanwal की हुई गिरफ्तारी


Download Android App
Download iOS App




