Aniruddhacharya ने Ranveer Singh समेत पूरी बोलीवुड इंडस्ट्री को पर साधा निशाना कहा: समाज में अश्लीलता…

Summary :

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) हाल ही में अपने एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं। कथा के दौरान उन्होंने 25 साल की कुछ युवतियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। बढ़ते विवाद को देखते हुए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए बॉलीवुड पर तीखा हमला बोला है। बॉलीवुड पर गंभीर आरोप हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) ने ‘मुंह मारने’ वाले अपने कमेंट पर कहा कि हो सकता है उनके शब्द उचित न…

ranveer singh aniruddhacharya r

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) हाल ही में अपने एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं। कथा के दौरान उन्होंने 25 साल की कुछ युवतियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। बढ़ते विवाद को देखते हुए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए बॉलीवुड पर तीखा हमला बोला है।

बॉलीवुड पर गंभीर आरोप

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) ने ‘मुंह मारने’ वाले अपने कमेंट पर कहा कि हो सकता है उनके शब्द उचित न रहे हों, लेकिन पूज्य प्रेमानंदी जी महाराज के शब्द सही थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बॉलीवुड ने श्रीकृष्ण के चरित्र पर सवाल खड़े किए थे, तब विरोध क्यों नहीं किया गया? उन्होंने कहा, “बॉलीवुड ने तो भगवान श्रीकृष्ण की छवि को भी निशाना बनाया, उस समय किसी ने आवाज क्यों नहीं उठाई?”

aniruddhaacharya

रणवीर सिंह पर साधा निशाना

इसी बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड के कई कलाकारों पर कसा और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम लिए बिना कहा, “बॉलीवुड में एक व्यक्ति है, जिसने पूरे कपड़े उतारकर फोटोशूट करवाया। मैंने इसका विरोध किया, क्या इसका विरोध नहीं होना चाहिए था?” बता दें कि रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट उस समय काफी विवादों में रहा था और उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

ranveer singh

अमिताभ बच्चन को लेकर क्या कहा

जब उनसे पूछा गया कि वह कभी बिग बॉस जैसे रियलिटी शो पर और कभी अमिताभ बच्चन पर टिप्पणी क्यों करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “जो गलत करता है, उसके लिए गलत बोला जाएगा। बॉलीवुड ने इस देश को उतना नुकसान पहुंचाया है, जितना अंग्रेजों और मुगलों ने भी नहीं किया।”

बॉलीवुड ने समाज में फैलाई अश्लीलता

अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) ने कहा कि बॉलीवुड ने बहन-बेटियों को छोटे कपड़े पहनाकर फिल्मों में दिखाया और समाज में अश्लीलता फैलाई। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या यह सही था? क्या महिलाओं को इसका विरोध नहीं करना चाहिए था?” उन्होंने आगे कहा कि फिल्मों के जरिए गुटखा, जुआ और ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स जैसे जंगली रमी के प्रचार को बढ़ावा दिया गया, जो समाज के लिए हानिकारक है।

amitabh bachchan

समाज में स्वीकार नहीं

कथावाचक ने यह भी कहा कि बॉलीवुड ने समाज में गलत संदेश फैलाए हैं और यह सब मनोरंजन के नाम पर किया गया है। उन्होंने दोहराया कि सभ्य समाज में ऐसी चीजें स्वीकार नहीं हो सकती और इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

बॉलीवुड को ठहराया जिम्मेदार

अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) का यह बयान एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि इससे पहले भी वह कई बार अपने तीखे और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर बॉलीवुड की और वहां के कलाकारों को देश की सामाजिक और सांस्कृतिक समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: बॉलीवुड सितारों ने भाई-बहन के प्यार का मनाया सेलीब्रेट, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Yashika Jandwani