दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके चाहने वालों का पूरा-पूरा सपोर्ट और दिल पूरी तरह से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखण्डे की ओर था। वैसे तो अंकिता को सुशांत से अलग हुए बहुत वक्त हो गया है और अभिनेत्री अपनी बीते दिनों को भूल अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ खुश हैं। लेकिन कुछ भी हो सुशांत सिंह का इस तरह दुनिया से अलविदा कह देना यकीनन उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था।

वहीं बीते दिनों दिवाली के मौके पर अंकिता ने बेक टू बेक विक्की के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें यह कपल एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं और इस खास मौके का जमकर लुफ्त भी उठा रहे हैं।

दरअसल अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी,जिसकी बहुत सारी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वहीं अब इन तस्वीरों को देख फैंस आग बबुला हो गए हैं। विक्की और अंकिता की इन तस्वीरों में देख सकते हैं यह कपल एक साथ बेहद प्यार नजर आ रहा है। जहां अंकिता गुलाबी रंग का लहंगा पहने कायमत ढा रही थी,तो वहीं विक्की क्रीम कलर के कुर्ते और पजामा में हेंडसम दिखे।

वैसे सुशांत के फैंस को अब अंकिता और विक्की की ये सभी तस्वीरें एक आंख नहीं भा रही हैं। तभी तो सोशल मीडिया की जनता ने अंकिता और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन वाली फोटोज पर उन्हें को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। जी हां दरअसल यूजर्स अब अंकिता की इन तस्वीरों पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या वह सुशांत को भूल गई हैं।

अंकिता को दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही खूब ट्रोल किया जा रहा है। इनमें कई सारे ऐसे लोग हैं जो इनकी फोटोज को पसंद कर रहे हैं तो कई ऐसे हैं जो अंकिता को बिना ट्रोल करे मान नहीं रहे हैं।






अंकिता की इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि, ‘आप सुशांत को इंसाफ दिलाने वाले थीं… उसके बारे में क्या हुआ?’ किसी ने लिखा है, ‘क्या आप सुशांत को भूल गई हैं?


Download Android App
Download iOS App



