कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच बुधवार को उन्होंने कहा है कि देश की आर्थिक स्थिति के डांवाडोल हालत को देखते हुए समझ नहीं आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है या विनाश।
बैंक मुसीबत में हैं और GDP भी। महँगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोज़गारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है।
विकास या विनाश?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 18, 2020
राहुल ने बुधवार को कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी तो पहले से ही गिरावट पर और बेरोजगारी चरम पर थी लेकिन अब महंगाई भी आसमान छूने लगी है। बैंक मुसीबत में आ गए हैं और लोगों का पैसा बैंकों में फंस गया है
राहुल ने ट्वीट किया , “ बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी। महंगाई इतनी ज़्यादा कभी नहीं थी, ना ही बेरोजगारी। जनता का मनोबल टूट रहा और सामाजिक न्याय प्रतिदिन कुचला जा रहा है। विकास या विनाश। ”
उन्होंने सामाजिक स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि सामाजिक न्याय को जिस तरह से कुचला जा रहा है और इससे जो हालात बने रहे हैं उन्हें देखते हुए लोगो का मनोबल टूट रहा है और सरकार से विश्वास खत्म हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



