एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अगले हफ्ते शादी करने जा रही हैं। अंकिता शादी से पहले अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। अंकिता के फैंस को यह खबर जानकर बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस मंगलवार की रात को मुंबई के सबअर्बन अस्पताल में भर्ती हुईं।

हालांकि उनकी हालत अभी ठीक है और लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि अंकिता अभी अपनी शादी को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। वह खुद अपनी शादी को लेकर हर रोज अपने सोशल अकाउंट से कुछ न कुछ शेयर कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार अंकिता लोखंडे की लेग स्प्रेन हो गई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अंकिता को डॉक्टरों ने बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि अंकिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है वह अपने घर पर आराम कर रही हैं।

मालूम हो कि अंकिता लोखंडे इसी महीने 14 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अंकिता की दोस्त श्रद्धा आर्या ने हाल ही में दोनों की शादी कार्ड अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। अंकिता और विकी मुंबई का ग्रांड हयात होटल में 7 फेरे लेंगे। अंकिता ने हाल ही में अपने प्री वेडिंग फंक्शन्स का एक वीडियो शेयर किया था जो कि इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में विक्की के साथ अंकिता काफी कूल लगी थीं।


Download Android App
Download iOS App



