दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे बेहद सक्रिय सोशल मीडिया पर रहती हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता अपने परिवार संग तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार एक हॉस्पिटल तस्वीर अंकिता ने पोस्ट की। बता दें कि बीते कुछ दिनों से अस्पताल में अंकिता के पिता भर्ती हैं और उनका इलाज वहां पर हो रहा है। वैसे तो अंकिता की तरफ से यह जानकारी नहीं मिली है कि उनके पिता किस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं, क्या उन्हें परेशानी हुई है।
हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है उसमें मां और पापा दोनों के साथ अंकिता दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अस्पताल के बेड पर उनके पिता बैठे हुए हैं। अंकिता ने इस तस्वीर के साथ एक खूबसूरत कैंप्शन दिया है। 
अंकिता ने लिखा, मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे एक्सप्रेस करूं कि मां और पााप आपदोनों मेरे लिए क्या मायने रखते हैं।अपनी पोस्ट में अंकिता ने आगे कहा, आज मैं जो कुछ हूं वह आपकी वजह से हूं। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया। आपकी बेटी होने पर मुझे बहुत बहुत ज्यादा गर्व है। जल्दी ठीक हो जाइए पापा और जल्दी घर आइए। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं।
बता दें कि दुनिया की सारी बेटियों को और खुद को अंकिता ने इस पोस्ट के जरिए हैपी डाउटर्स डे की शुभकामनाएं दीं। दरअसल बीते रविवार को इंटरनेशनल डाउटर्स डे था। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद अंकिता ने कई निजी चैनलों में दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत ऐसे व्यक्ति नहीं थे जो ऐसा कर सकते थे।

सोशल मीडिया पर लगातार अंकिता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए मुहीम के साथ जुड़ी हुई हैं। अंकिता पिछले साढ़े तीन महीने से सुशांत के परिवार के साथ इस मुश्किल खड़ी में खड़ी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



