अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। रविवार के दिन अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने जीवन के प्यार के साथ रोमांटिक तस्वीरों शेयर की, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है।
अंकिता और विक्की ने अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ मस्ती की। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाते हुए कैमरे के सामने शानदार पोज दिए।
अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्की जैन के साथ ये तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में विक्की और अंकिता कभी एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। तो कभी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
अंकिता और विक्की की ये तस्वीरें उनके वेकेशन की हैं। जिसमें दोनों विंटर लुक में नजर आ रहे हैं।
कुछ फोटोज में ये कपल जंगल सफारी का मजा लेते भी नजर आ रहा है। दोनों की ये केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में बेहद मजेदार बात लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा, “शादी के बाद हम और क्या मांग सकते हैं? जितना हो सके पार्टनर के साथ रहना, मजेदार पार्टनरशिप और ‘जियो और जीने दो’ का नजरिया।”
अंकिता ने आगे ये भी लिखा कि, हम दोनों अपने प्यार को कभी कम नहीं होने देंगे।” दोनों की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि विक्की और अंकिता को आखिरी बार टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा गया था। जहां वो खाना बनाते नजर आए थे।


Download Android App
Download iOS App













