बॉलीवुड एक्टर Vikrant Massey की फिल्म ’12वीं फेल’ को खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म को दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी विधु विनोद चोपड़ा ने लिखी थी. वहीं इसका डायरेक्शन भी विधु ने ही किया था. फिल्म में लीड रोल विक्रांत मैसी ने निभाया था. विधु विनोद चोपड़ा हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दे चुके हैं. वहीं उन्होंने 12वीं फेल के रुप में भी एक बेहतरीन फिल्म का डायरेक्शन किया था. जबकि अब दर्शकों के साथ विधु ने एक खास जानकारी शेयर की है. उन्होंने अब अपनी फिल्म 12वीं फेल के प्रीक्वल का ऐलान कर दिया है.
- बॉलीवुड एक्टर Vikrant Massey की फिल्म ’12वीं फेल’ को खूब पसंद किया गया था
- विधु विनोद चोपड़ा ने आईफा अवॉर्ड्स 2024 के दौरान 12वीं फेल के प्रीक्वल का ऐलान किया है
12वीं फेल का प्रीक्वल ‘जीरो से शुरुआत’
विधु विनोद चोपड़ा ने आईफा अवॉर्ड्स 2024 के दौरान 12वीं फेल के प्रीक्वल का ऐलान किया है. जिसका नाम होगा ‘जीरो से शुरुआत’. बता दें कि विधु आईफा अवॉर्ड्स में अपनी पत्नी अनुपमा चोपड़ा के साथ शमिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने दर्शकों के साथ एक बड़ी गुड न्यूज शेयर की.
View this post on Instagram
12वीं फेल का प्रीक्वल ‘जीरो से शुरुआत’
विधु विनोद चोपड़ा ने आईफा अवॉर्ड्स 2024 के दौरान 12वीं फेल के प्रीक्वल का ऐलान किया है. जिसका नाम होगा ‘जीरो से शुरुआत’. बता दें कि विधु आईफा अवॉर्ड्स में अपनी पत्नी अनुपमा चोपड़ा के साथ शमिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने दर्शकों के साथ एक बड़ी गुड न्यूज शेयर की.
View this post on Instagram
इस दिन रिलीज होगी ‘जीरो से शुरुआत’
जीरो से शुरुआत के ऐलान के साथ ही इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है. ये फिल्म इसी साल 13 दिसंबर को रिलीज की जाएगी. खास बात ये है कि जिन सितारों ने ’12वीं फेल’ में काम किया था वे ही कलाकार ‘जीरो से शुरुआत’ में भी देखने को मिलेंगे. विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस मेधा शंकर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे.
View this post on Instagram
’12वीं फेल’ को ऑस्कर में सबमिट करने के क्या बोले विधु?
विधु विनोद चोपड़ा से अपनी फिल्म ’12वीं फेल’ को ऑस्कर में सबमिट करने को लेकर भी सवाल किया गया था. उनसे पूछा गया था कि, ’12वीं फेल’ को ऑस्कर में सबमिट करेंगे या नहीं?’. इस पर उन्होंने कहा कि, ‘मैं कोई अवॉर्ड फेलो नहीं हूं. मेरे लिए सबसे अहम चीज, असली अवॉर्ड वही है, जब आप फिल्म बनाते हैं और इसे देखने के बाद आप कहते हैं- मैंने कमाल कर दिया या फिर स्वीकार करते हैं- ये बिल्कुल सफल नहीं हुई.’


Download Android App
Download iOS App



