आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का जो हाल बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है,
इसके बारे में खुद आमिर ने भी अपने किसी बुरे सपने में सोचा नहीं होगा। आमिर खान
के लिए यह फिल्म उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट थी, लेकिन जिस तरह का रिस्पॉन्स इस फिल्म
को मिल रहा है, उसने आमिर खान की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ‘लाल सिंह
चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान काफी
परेशान है लेकिन अब इसका असर उनकी आने वाली फिल्मों पर पड़ने लगा है, जिसकी वजह से
आमिर खान की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है।
फिल्म ‘लाल सिंह
चड्ढा’ के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट जाने के बाद आमिर खान अभी इस सदमें से शायद
उबर भी नहीं पाए होंगे कि अब उन्हें एक और झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सूत्रों
की मानें तो, आमिर खान की अगली फिल्म ‘मोगुल’ पर एक बार फिर ताला लग गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के कारण हुआ
है।
‘मोगुल’ फिल्म
निर्माता गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म है। बीते कई समय से खबर आ रही है कि इस फिल्म को
लेकर टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार और निर्देशक सुभाष कपूर के बीच दिकक्तें चल रही है। इन्हीं सबके चलते अब सुभाष कपूर ने आमिर की फिल्म ‘मोगुल’ को
फिलहाल अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है। साथ ही माना जा रहा है कि सुभाष कपूर इस
वक्त फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3′ पर काम करना
शुरू करने वाले है, जिस वजह से आमिर खान की फिल्म ‘मोगुल’ फिलहाल ठंडे बस्ते में चली
गई है।
गुलशन कुमार की
बायोपिक फिल्म ‘मोगुल’ पहले एक्टर अक्षय कुमार को ऑफर की गई थी, लेकिन उस वक्त कुछ
कारणों की वजह से अक्षय ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया और उसके बाद ये फिल्म आमिर
खान को ऑफर की गई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। ये फिल्म जिस वक्त आमिर को ऑफर
हुई थी उस वक्त आमिर ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के रिलीज के बाद ही फिल्म ‘मोगुल’ पर काम
शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अब लगता है आमिर खान का यह फैसला खुद उन पर ही
भारी पड़ गया।
आमिर खान की
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक के बाद एक कई सारे झटकों को झेल रही है। पहले तो इसके
बॉक्स आपिस कलेक्शन ने फिल्म के मेकर्स को नाराज किया। उसके बाद इस फिल्म पर एक कोर्ट
केस भी हो गया। इन सबके बीच फिल्म के मेकर्स ओटीटी पर इसे रिलीज करके नुकसान की
भरपाई करने के मूड में थे, लेकिन ऐसा भी होना अब मुश्किल लग रहा है। इसमें कोई शक
नहीं कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद अब इसका असर आमिर के अपकमिंग
प्रोजेक्ट पर पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App







