अर्जुन कपूर ही नहीं बल्कि उनकी बहन अंशुला कपूर भी इन दिनों किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी हुई हैं। अंशुला ने जब से अपना वेट कम किया है तब से वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और सेक्सी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मगर इस बार अंशुला की पोस्ट उन्हें सुर्खियों में ले आई है।

अंशुला कपूर अपनी बोल्डनेस के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। जब से अंशुला ने अपने खास दोस्त रोहन ठक्कर संग अपनी तस्वीरें शेयर की है। तभी से दोनों की डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वहीं, अब अंशुला ने सोशल मीडिया पर रोहन संग अपनी बेहद ही कोजी और रोमांटिक फोटो पोस्ट की है जिसके साथ ही उन्होंने रोहन संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर रोहन ठक्कर संग अपनी एक फोटो पोस्ट की है जिसमें दोनों वो बिकनी पहने रोहन संग पानी के अंदर पोज देती दिखाई दे रही हैं। फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखो में डूबे हुए मालदीव के बीच समंदर में खड़े हैं। कपल की ये रोमाटिंक और कोजी फोटो इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
.jpg)
फोटो में सिर्फ अंशुला की बिकिनी के सिर्फ स्ट्रैप दिख रहे हैं और रोहन भी शर्टलेस नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट के कैप्शन में 366 लिखा है। अंशुला और रोहन के रिश्ते को एक साल एक दिन हो गया है। अपने रिलेशनशिप के 1 साल पूरे होने पर अंशुला खासतौर पर रोहन संग अपनी रोमाटिंक फोटो पोस्ट की है। इन दोनों की पोस्ट पर अंशुला की बहनें जमकर प्यार लुटाती दिख रही हैं।


बता दें कि अंशुला कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली वाइफ मोना कपूर की बेटी हैं। अंशुला अपनी फिटनेट जर्नी को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। अंशुला बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन है और जाह्नवी और खुशी कपूर दोनों उनकी सौतेली बहनें है। एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद चारों भाई-बहन अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।


Download Android App
Download iOS App



