टीवी शो Indian Idol सीजन 10 सिंगिग और मस्ती का दौर जारी है। शो पर कई सारे प्रतियोगी ऐसे हैं जोकि सिंगर बनने का सपना छोड़ चुके थे लेकिन उन्होंने इंडियन आयडल में आने की पूरी कोशिश की ऐसे में ही एक सिंगर कोलकाता के सौम्य हैं।
हाल ही में देश के क्लासिकल रॉकस्टर के नाम से नामित किए गए सौम्य ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ Indian Idol में कंपटीशन को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं जजों को भी इस बात का यकीन है कि शो में इनका सफर लंबा होगा। वहीं शो में जब फिल्म फन्ने खां प्रमोट करने ऐश्वर्या राय,अनिल कपूर और राजकुमार राव सभी पहुंचे तो उन्होंने भी सौम्य की सिंगिग की बहुत तरीफ की।
विशाल ददलानी और अनु मलिक ने शो पर कर दिया कुछ ऐसा
Indian Idol शो पर सिंगिंग के अलावा मनीष पॉल अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से भी लोगों को अक्सर मनोरंजन करते ही रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इतना बेकार जोक सुनाया था कि विशाल ददलानी और अनु मलिक ने उन्हें जूता तक फेंक का मार दिया।
बता दें कि मनीष पॉल ने एक जोक सुनाते हुए कहा कि ‘एक 21 साल का शख़्स डॉक्टर के पास गया और बोला कि डॉक्टर साहब, मेरा जवान दिल, मेरा जवान घुटना और जवान किडनी निकाल दीजिए। डॉक्टर ने कहा कि मैं तुम्हारा जवान दिल और जवान किडनी तो निकाल दूंगा लेकिन जवान घुटना नहीं निकाल पाऊंगा क्योंकि अनु जी ने ऐसा कहा है।
ये सुनकर उस लड़के ने पूछा, ऐसा क्यों ? तो उन्होंने कहा क्योंकि अनु जी ने कहा है कि एक बार जो जाए, जवानknee फिर न आए। इसी वाहियात जोक को सुनने के बाद विशाल और अनु ने मनीष पॉल पर जूता उठाकर फेंक दिया था।
जाहिर सी बात है कि इस साल इंडियन आयडल की टॉप 14 की लिस्ट में फेमस सिंगर नीति मोहन के कजिन विभोर पराशर का नाम भी शमिल हैं। वहीं विभोर के Indian Idol टॉप फाइनलिस्ट्स में जगह बनाने पर नीति मोहन बेहद खुश नहर आई।


Download Android App
Download iOS App









