Ram Mandir दान चोरी पर Anupam Kher के कमेंट से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर Naseeruddin Shah का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Anupam Kher Latest Post

अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी पर अनुपम खेर के हाल ही में किए गए कमेंट के बाद, सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह का एक पुराना वीडियो वायरल होने लग गया, जिसमें उन्होंने अनुपम खेर को “जोकर” कहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी पर अनुपम खेर ने कहा था कि मुगल काल के दौरान मंदिरों पर हुए ऐतिहासिक हमलों और लूटपाट की तुलना में ये चोरी “बहुत छोटी बात” है। इसी पर फैंस ने रिप्लाई करते हुए सोशल मीडिया पर अनुपम खेर के बारे में शाह नसीरुद्दीन शाह के पुराने कमेंट का वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया।

2020 के एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह से फ़िल्म इंडस्ट्री के उन लोगों के बारे में पूछा गया जिन्होंने डिस्क्रिमीनेटरी पॉलिटीक्स और पॉलिसीज़ के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और साथ ही उन लोगों के बारे में भी पूछा गया जिन्होंने खुलकर सरकार का समर्थन किया था।

नसीरुद्दीन शाह का वायरल वीडियो

इस सवाल का जवाब देते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि, “विरोध करने वालों बहुत कम है।” फिर अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा था कि, “…अनुपम खेर जैसे लोग बहुत आउटस्पोकन हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें सीरियसली लेने की ज़रूरत है, वह एक मसखरा हैं। NSD और FTII में उनके साथ पढ़ने वाले कई लोग उनकी चापलूसी करने की आदत की गवाही दे सकते हैं। यह उनके खून में है, वह इसे बदल नहीं सकते।”

ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अनुपम खेर ने हाल ही में अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी की खबरों पर रिएक्शन दिया और मंदिरों पर हुए ऐतिहासिक हमलों की तुलना में इसे मामूली बात बताया। उन्होंने कहा था कि, “जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को नष्ट किया, तब मंदिरों को लूटा गया था। जब ब्राह्मणों की हत्या की गई, जब हमारे मंदिरों की संपत्ति लूटी गई। जब मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। वह कई ज्यादा बड़ी त्रासदी थी। अगर हम उस दर्द से उबर सकते हैं, तो यह बहुत ही छोटी बात है।”

अनुपम खेर का राम मंदिर पर वायरल वीडियो

Anupam Kher Viral Video
Anupam Kher Viral Video (Source: Google)

अनुपम खेर ने तर्क दिया था कि मुगल काल में हुई तबाही और हिंसा का पैमाना मौजूदा घटना से कहीं ज्यादा बड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि, “लोग इसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मंदिर में लूटपाट हुई है… ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को नष्ट किया, तब भी मंदिरों में लूटपाट हुई थी। जब मुगल शासकों ने ब्राह्मणों की हत्या की और उनके पवित्र धागे एकसाथ लेकर तौले, तब भी मंदिरों में लूटपाट हुई थी।

जब मुगल सम्राट यहां आए और हर मंदिर से कीमती सामान ले गए, तब भी मंदिरों में लूटपाट हुई थी। जब मंदिर परिसर में महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ, तब भी मंदिरों में लूटपाट हुई थी। वह कई ज्यादा बड़ी त्रासदी थी। अगर हम उस त्रासदी से उबर सकते हैं, तो चोरी का यह मामला तो बहुत छोटा है।”

अनुपम खेर ने क्रिटीक्स को दिया था जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

ऐसे में क्रिटीसीज़्म मिलने के बाद, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें लिखा था, “ईमानदार इंसान की सबसे बड़ी दौलत उसकी निडरता होती है। जिसके मन में चोर नहीं, उसकी नजर कभी नहीं झुकती। ईमानदार इंसान का सबसे बड़ा धन उसका निडर होना है। साफ ज़मीर वाले को कभी झुकना नहीं पड़ता।”

अनुपम खेर की वायरल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

हालांकि इसके बाद भी अनुपम खेर पर सवालों का वार लगातार होता रहा। जिसके जवाब में उन्होंने बीते दिन एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि सबकी मंज़ूरी पाने की कोशिश करने के बजाय खुद के लिए ईमानदार रहना ज़्यादा ज़रूरी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “लोकप्रिय होना अच्छा लगता है… लेकिन हर किसी का पसंदीदा बनने की कोशिश अक्सर हमें खुद से दूर कर देती है।

Anupam Kher Vs Naseeruddin Shah
Anupam Kher Vs Naseeruddin Shah (Source: Google)

मैंने सीखा है कि सबसे ज़रूरी बात यह है कि आप अपनी नज़र में एक अच्छे इंसान बने रहें। बाकी दुनिया की राय समय के साथ बदलती रहती है। आपकी ज़िंदगी में ऐसे कितने लोग हैं जिनकी राय सच में मायने रखती है? ज़रा इस बारे में सोचिए। पूरी दुनिया में लोकप्रिय होने की कोशिश न करें। यह न तो मुमकिन है और न ही सही। जय हो!”

अगर वर्कफ्रंट की बात करे तो अनुपम खेर ‘खोसला का घोसला 2’ और अयोध्या राम मंदिर पर आधारित एक फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह की बात करें तो वो फिल्म ‘ओम’ में काम करने वाले हैं, जो राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित दो पार्ट में बनने वाली एक्शन ड्रामा फ़िल्म है। उन्हें आखिरी बार इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था।

Read More: Dhamaal 4 Movie Review: हंसी, रोमांच और मस्ती का वही पुराना डोज, थिएटर में जानें से पहले एक बार जरूर पढ़ें ये रिव्यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।