Hair Oiling Tips: बाल धोने से पहले तेल लगाएं या बाद में? Silky और Shiny बालों के लिए जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका

Hair Oiling Tips
बालों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए हेयर ऑयलिंग जरूरी बताई जाती है। तेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, बल्कि स्कैल्प हेल्थ (Scalp Health) के लिए भी फायदेमंद होता है, इससे स्कैल्प ड्राई नहीं होता और उसका नैचुरल ऑयल बना रहता है। ऐसे में लोग अपने बालों के हिसाब से अलग-अलग तरह के तेल को इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता है कि तेल लगाना किस समय चाहिए? बालों को वॉश करने से पहले या वॉश करने के बाद? आइए, जानें कि बालों की जरूरत के अनुसार तेल कब और कैसे लगाना सही होगा।

बाल धोने से पहले तेल लगाना (Pre-wash Hair Oiling)

Hair Oiling Tips
Hair Oiling Tips (Magnific)

ज्यादातर लोगों का मानना है कि शैंपू करने से पहले बालों में तेल लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं। जब हम बालों को धोते हैं तो पानी की वजह से बाल फूल जाते हैं जिससे उनमें मौजूद प्रोटीन कम हो जाता है। तेल बालों के अंदर तक जाकर एक सेफ लेयर बना देता है जो प्रोटीन को खत्म होने से रोकती है। तेल बालों की नमी को बनाए रखता है और धोते समय होने वाले नुकसान से भी बचाता है। अगर शैंपू करने से पहले ही बालों में तेल लगा हो तो ये शैंपू में मौजूद तेज केमिकल के असर को कम कर देता है, जिससे बालों का नैचुरल ऑयल खत्म नहीं होता और शैंपू के बाद भी बालों में नमी बरकरार रहती है।

शैंपू करने के बाद तेल लगाना कितना सही है? (Post-wash Hair Care)

कुछ लोगों को लगता है कि तेल को सिर्फ शैंपू करने के पहले ही लगाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हैं, अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई, फ्रिजी और बिखरे हुए हैं, तो आप शैंपू करने के बाद भी बालों में तेल लगा सकते हैं। हां लेकिन, शैंपू के बाद तेल लगाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। इसे केवल गीले बालों के निचले हिस्सों पर बहुत ही कम मात्रा में ही लगाना चाहिए। यह बालों के रूखेपन और फ्रिजीनेस को रोकता है, उनमें शाइन लाता है और नमी को भी बनाए रखता है।

हालांकि, गीले बालों पर तेल लगाते समय थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। अगर आप इसे बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएंगे तो बाल चिपचिपे और ऑयली दिखने लगेंगे। इसलिए इसे सिर्फ बालों के नीचे की तरफ ही लगाएं ताकि आपके बाल घने, खिले-खिले और चमकदार नजर आएं।

कैसे करें सही इस्तेमाल? (Hair Oiling Tips)

Hair Oiling Tips
Hair Oiling Tips (Magnific)

तेल लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि तेल को थोड़ा गुनगुने करके हल्के हाथों से इसे अपने सिर पर लगाकर मसाज करें और कम से कम दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी हल्के शैंपू से बालों को धो लें। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं तो बाल सूखने के बाद बिल्कुल थोड़ा सा तेल हथेलियों पर रगड़कर सिर्फ हेयर स्ट्रैंड्स पर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।