अनुपम खेर का भी परिवार आया कोरोना की चपेट में, मां समेत 4 सदस्य पॉजिटिव

Summary :

अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं

अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र अभिषेक बच्चन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जबकि वह संक्रमण से पीड़त नहीं हैं। खेर ने रविवार को स्वयं ट्वीट  कर इसकी जानकारी दी। 

उन्होने कहा,’ मेरी मां दुलारी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। हमने उन्हें उपचार के लिये कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया है।’ खेर ने लिखा,’ पूरे ऐहतियात बरतने के बावजूद मेरा भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें भी वायरस के मामूली लक्षण हैं। मैंने भी अपनी कोरोना जांच कराई जो नेगेटिव आई है।’ अभिनेता ने कहा इस संबंध में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)को सूचना दे दी गई है।

Desk Team