Anupama 6 Feb Spoiler Alert: जश्न के बीच मौत की दस्तक, वसुंधरा के आखिरी फैसले से हिल जाएगा कोठारी परिवार

Summary :

Anupama 6 Feb Spoiler Alert: टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा एक बार फिर दर्शकों को बड़ा झटका देने वाला है। जिस खुशी की शुरुआत हुई है, वही जल्द ही मातम में बदलने वाली है। मेकर्स कहानी में ऐसा ट्विस्ट लाने जा रहे हैं, जिससे पूरा कोठारी परिवार टूट जाएगा। Anupama 6 Feb Spoiler Alert: जन्मदिन की पार्टी में दिखेगा बदला-बदला माहौल आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि वसुंधरा अपने जन्मदिन पर अनुपमा से सबके सामने माफी मांगती है। इस बदले हुए रूप को देखकर परिवार भी हैरान रह जाता है। अनुपमा भी पुराने गिले-शिकवे भूलकर पार्टी में शामिल होती…

Anupama 6 Feb Spoiler Alert: टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा एक बार फिर दर्शकों को बड़ा झटका देने वाला है। जिस खुशी की शुरुआत हुई है, वही जल्द ही मातम में बदलने वाली है। मेकर्स कहानी में ऐसा ट्विस्ट लाने जा रहे हैं, जिससे पूरा कोठारी परिवार टूट जाएगा।

Anupama 6 Feb Spoiler Alert: जन्मदिन की पार्टी में दिखेगा बदला-बदला माहौल

Anupama 6 Feb Spoiler Alert
Anupama 6 Feb Spoiler Alert ( Source : Social Media )

आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि वसुंधरा अपने जन्मदिन पर अनुपमा से सबके सामने माफी मांगती है। इस बदले हुए रूप को देखकर परिवार भी हैरान रह जाता है। अनुपमा भी पुराने गिले-शिकवे भूलकर पार्टी में शामिल होती है और माहौल खुशहाल नजर आता है।

Anupama Upcoming Episode: अनुपमा और वसुंधरा की दोस्ती देख चौंक जाएगा परिवार

Anupama Upcoming Episode
Anupama Upcoming Episode ( Source : Social Media )

जिंदगी में पहली बार अनुपमा और वसुंधरा को हंसते-मुस्कुराते, साथ मस्ती करते देखा जाएगा। दोनों मिलकर पार्टी एंजॉय करेंगी, जिसे देखकर कोठारी परिवार के लोग भी विश्वास नहीं कर पाएंगे।

Anupama Latest Spoiler: टग ऑफ़ वॉर में अनुपमा का जलवा

Anupama Latest Spoiler
Anupama Latest Spoiler ( Source : Social Media )

पार्टी के दौरान खेले जाने वाले टग ऑफ़ वॉर के खेल में अनुपमा अकेले ही पूरे कोठारी परिवार को हरा देगी। वहीं पराग और बाकी सदस्य बापूजी व ख्याति बा के अंदाज में अनुपमा की खिंचाई करते नजर आएंगे।

Vasundhara Death Track: राही करेगी अनुपमा की नकल

Vasundhara Death Track
Vasundhara Death Track ( Source : Social Media )

जश्न के दौरान राही, अनुपमा की स्टाइल में मजेदार नकल उतारती है और उसका मशहूर डायलॉग भी दोहराती है। राही को खुद की तरह हरकतें करते देख अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Anupama Emotional Episode: खुशी के बाद आएगा बड़ा तूफान

Anupama Emotional Episode
Anupama Emotional Episode ( Source : Social Media )

जैसे ही जन्मदिन की पार्टी खत्म होगी, वसुंधरा की तबीयत अचानक बिगड़ जाएगी। उसकी हालत देखकर पूरे कोठारी हाउस में अफरा-तफरी मच जाएगी। वसुंधरा को भी एहसास हो जाएगा कि उसके पास अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

Anupama Tragedy Twist: मरने से पहले प्रेम को देगी बड़ा आदेश

Anupama Tragedy Twist
Anupama Tragedy Twist ( Source : Social Media )

अपनी आखिरी सांसों के बीच वसुंधरा, प्रेम से एक ऐसा वादा लेगी, जो आगे चलकर सबकी जिंदगी मुश्किल कर देगा। वह प्रेम से कहेगी कि वह घर का वारिस जरूर दे। वसुंधरा को लगता है कि राही मां नहीं बनना चाहती, लेकिन प्रेम चाहकर भी सच नहीं बोल पाएगा।

Anupama Breaking Update: वसुंधरा की मौत से टूट जाएगा परिवार

Anupama Breaking Update
Anupama Breaking Update ( Source : Social Media )

टीवी इंडस्ट्री की खबरों के मुताबिक, वसुंधरा की जल्द ही मौत हो जाएगी। उसके जाने के बाद कोठारी परिवार में मातम छा जाएगा। इस बार अनुपमा भी वसुंधरा को याद कर आंसू बहाती नजर आएगी।

Anupama Today’s Episode: वसुंधरा की आखिरी इच्छा बनेगी राही की परेशानी

Anupama Today's Episode
Anupama Today’s Episode ( Source : Social Media )

वसुंधरा की अंतिम इच्छा राही की जिंदगी पर भारी असर पड़ने वाला है। परिवार के लोग राही पर मां बनने का दबाव बनाने लगेंगे। ऐसे में राही खुद को पूरी तरह अकेला और उलझा हुआ महसूस करेगी।

Read More: ‘The 50’ में भूकंप! करण पटेल ने बीच शो छोड़ा, Double Elimination से उड़े कंटेस्टेंट्स के होश…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।