Anupama Spoiler 26 Jan: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल अनुपमा इन दिनों काफी मजेदार हो गया है. क्योंकि जबसे रजनी का प्रेरणा के साथ झगड़ा हुआ है, तबसे सीरियल की पूरी कहानी ही बदल गई है. अब तक आपने देखा कि राजन शाही के सीरियल अनुपमा (Anupama) में इस समय हंगामा मचा हुआ है. एक तरफ पराग को अपनी बर्बादी का डर सता रहा है, तो वहीं दूसरी ओर रजनी और अनुपमा आपस में ही लड़ने में जुटी हुई हैं.
Anupamaa Spoiler Alert: रजनी और प्रेरणा के झगड़े का कैसे होगा निपटारा

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा कि, अनुपमा अपनी झोपड़ी में बैठकर रोती है और इसके बाद राही अनुपमा को फोन करके लताड़ लगाती है. वो अनुपमा से कहती है कि उसे चॉल के हर एक मामले से दूर ही रहना चाहिए, तो वहीं प्रेरणा भी रजनी के पास चली जाती है, लेकिन रजनी का प्रेरणा के साथ झगड़ा हो जाता है. प्रेरणा रजनी को अपनी मां मानने से इनकार कर देती है और प्रेरणा गुस्से में आकर रजनी को डायन बोल देती है. इतना ही नहीं प्रेरणा अनुपमा की रजनी के सामने तारीफ करती है.
Anupamaa New Promo Video: अनुपमा की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें

लेकिन ऐसा करके प्रेरणा अनुपमा की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. आने वाले समय में रजनी अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर के अनुपमा के लिए नई नई मुसीबतें खड़ी करने वाली है. रजनी की वजह से सीरियल अनुपमा की कहानी में अब एक और नया ट्विस्ट आने वाला है.
Anupamaa Upcoming Twist: रजनी के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू करेगी अनुपमा

सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अनुपमा कोठारी परिवार में एंट्री करने वाली है, घर में आते ही वसुंधरा अनुपमा से प्यार से बात करेगी. क्योंकि वसुंधरा अंदर ही अंदर अपने मन में अनुपमा के साथ एक सौदा करने के बारे में सोचने वाली है. वसुंधरा इस बात का दावा करेगी कि अगर अनुपमा ने उसे सपोर्ट किया तो वो परी, राही, माही और अंश को अपने परिवार में जगह देगी. ये बात सुनकर माही और राही बहुत खुश हो जाएंगी. दोनों अनुपमा पर दवाब बनाने की कोशिश करने वाली हैं. लेकिन अनुपमा अपने स्वाभिमान की वजह से वसुंधरा के इस प्रपोजल को एक्सेप्ट करने से मना कर देगी.
Anupamaa Next Episode Twists: अनुपमा में होगी एक और विलेन की एंट्री

अनुपमा के मना करते ही वसुंधरा का दिमाग खराब होने लग जाएगा, वसुंधरा को लगने लगेगा कि उसके हाथ से अब सब कुछ छिन गया है. ऐसे में मुंबई वापस आकर अनुपमा रजनी के खिलाफ प्रोटेस्ट करना शुरू करने वाली है. अनुपमा अपनी बात रखने के लिए मीडिया का सहारा लेगी और रजनी की इमेज के बारे में सबको बताएगी. इसके बाद अनुपमा प्रटेस्ट करने के लिए रजनी के घर के बाहर डेरा डालने वाली है. ऐसा होते ही रजनी घबरा जाएगी और बिना देर किए किसी को फोन घुमाएगी.
Anupama Spoiler 26 Jan: रजनी बनाएगी अनुपमा को मारने का प्लान

माना जा रहा है कि सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और नए किरदार की एंट्री होने वाली है और बताया जा रहा है कि रजनी भी अनुपमा की जान लेने के लिए कोई शानदार प्लान बनाने वाली है. ऐसे में रजनी अपने प्लान में कामयाब होगी या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा.
Read More: मौनी रॉय को हरियाणा में देख बूढ़ों में आया जोश, एक्ट्रेस संग की अश्लील हरकत


Download Android App
Download iOS App




