Mouni Roy Harassment Incident: एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों उनके साथ हुए हैरेस्मेंट को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल हरियाणा के करनाल में एक्ट्रेस हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उनके साथ ऐसी छेड़छाड़ हुई, जो कि अब विवाद बन गई. मौनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद का एक्सपीरिएंस शेयर किया है. उन्होंने कुछ मेहमानों के व्यवहार की ओर ध्यान दिलाया है और अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
Sexual Harassment In Entertainment Industry: मौनी रॉय के साथ हुआ अनुचित व्यवहार

शनिवार, 24 जनवरी को रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर उनके साथ हुई घटना को अच्छे से समझाते हुए बताया कि अनुचित शारीरिक संपर्क, अश्लील टिप्पणियों और आयोजकों की ओर से किसी भी तरह के हस्तक्षेप की अनुपस्थिति से उन्हें बेहद अपमानित और स्तब्ध महसूस हुआ. भारतीय टेलीविजन और फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाने वाली इस एक्ट्रेस ने ऐसे कार्यक्रमों में कलाकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर जोर दिया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया.
Celebrity Harassment Awareness: मौनी रॉय ने बताई आपबीती

मौनी ने बताया कि घटना तब शुरू हुई जब वह स्टेज एरिया में दाखिल हुईं, जहां कई पुरुष मेहमानों ने उनके साथ अनुचित शारीरिक संपर्क किया. उन्होंने शेयर की हुई स्टोरी में लिखा, “कल रात करनाल में एक कार्यक्रम था, और मैं मेहमानों के व्यवहार से बेहद आहत हूं, खासकर दो अंकल लोगों के व्यवहार से, जिनकी उम्र दादा-दादी की उम्र के बराबर है.”
उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि, “जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और मैं मंच की ओर बढ़ी, चाचाओं और परिवार के सदस्यों (सभी पुरुष) ने तस्वीरें खींचने के लिए मेरी कमर पर हाथ रख दिया. मुझे यह अच्छा नहीं लगा और जब मैंने कहा, ‘सर, कृपया अपना हाथ हटा लें,’ तो उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी.” एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी बात कोई नहीं सुन रहा था तो उनकी बेचैनी और भी ज्यादा बढ़ गई.
Mouni Roy Harassment Incident: हैरेस्मेंट से परेशान हुईं मौनी रॉय

फिर जैसे ही उन्होंने अपना प्रदर्शन शुरू किया, वैसे ही स्थिति और बिगड़ गई. मौनी ने अपनी बात को पूरा करते हुए बताया कि, “मंच पर तो और भी दिलचस्प कहानी थी, दो अंकल ठीक मेरे सामने खड़े हो गए और अश्लील टिप्पणियां करने लगे, अश्लील इशारे करने लगे और गालियां देने लगे. मुझे इसका एहसास हुआ और मैंने पहले तो विनम्रता से उन्हें ऐसा न करने का इशारा किया, जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया.”
मौनी के लगातार मना करने के बावजूद भी करनाल में उनके साथ हैरेस्मेंट बंद नही हुआ. उन्होंने आगे बताया कि, “प्रदर्शन के बीच में मैं मंच से बाहर जाने लगी, लेकिन तुरंत वापस आकर अपना प्रदर्शन पूरा किया. इसके बाद भी वे नहीं रुके और न ही परिवार वालों या आयोजकों ने उन्हें आगे से हटाया. अगर मुझ जैसी किसी को यह सब सहना पड़ रहा है, तो मैं सोच भी नहीं सकती कि नई लड़कियाँ जो अभी-अभी काम करना और शो करना शुरू कर रही हैं, उन पर क्या बीतती होगी. मैं अपमानित और सदमे में हूँ और चाहती हूँ कि अधिकारी इस असहनीय व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करें.”
इतना ही नहीं बताया तो ये भी जा रहा है कि कुछ पुरुष मेहमानों ने उनके स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान नीचे के एंगल से उनकी वीडियो बनाई. ऐसे में इन घटनाओं पर विचार करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “हम कलाकार हैं जो अपनी कला के माध्यम से ईमानदारी से जीविका कमाने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे आश्चर्य होता है कि अगर उनके दोस्त उनकी बेटियों, बहनों या परिवार के किसी भी सदस्य के साथ ऐसा ही व्यवहार करें तो ये लोग क्या करेंगे, धिक्कार है तुम पर.” इसके बाद एक्ट्रेस ने अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और ऐसे समारोहों में कलाकारों के लिए सुरक्षित वातावरण स्थापित करने की अपनी अपील की.
Read More: Sunny Deol की दहाड़ से कांप उठेगा पाकिस्तान, 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज़ बरकरार


Download Android App
Download iOS App




