Start-up India से National voters day तक! ‘मन की बात’के 130वां एपिसोड में इन विशेष मुद्दों पर बोले PM मोदी

Summary :

Mann Ki Baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 25 जनवरी को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड देशवासियों को संबोधित किया। यह साल 2026 का पहला एपिसोड था। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत होते हैं और हर नागरिक को वोट डालने का अधिकार गर्व से निभाना चाहिए। Mann Ki Baat PM Modi: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं से खास अपील पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई युवा 18 साल का होता है और वोटर बनता है, तो यह…

Mann Ki Baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 25 जनवरी को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड देशवासियों को संबोधित किया। यह साल 2026 का पहला एपिसोड था। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत होते हैं और हर नागरिक को वोट डालने का अधिकार गर्व से निभाना चाहिए।

Mann Ki Baat PM Modi: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं से खास अपील

पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई युवा 18 साल का होता है और वोटर बनता है, तो यह जीवन का एक बड़ा और महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इसे सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र में भागीदारी का उत्सव समझना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे समय पर अपना वोटर रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं और देश के भविष्य को मजबूत बनाने में योगदान दें।

Mann Ki Baat PM Modi (Image- Social Media)
Mann Ki Baat PM Modi (Image- Social Media)

PM Modi Mann Ki Baat Highlights: ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ के 10 साल पूरे

प्रधानमंत्री ने बताया कि जनवरी 2016 में शुरू हुई ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ पहल को अब 10 साल पूरे हो चुके हैं। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा अब एआई, अंतरिक्ष, ग्रीन एनर्जी, बायोटेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में नए प्रयोग कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सभी युवा उद्यमियों की सराहना की और उन्हें देश का भविष्य बताया।

Mann Ki Baat 130th Episode: गुणवत्ता को बनाएं अपनी पहचान

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि हम जो भी उत्पाद बनाएं, उसमें गुणवत्ता को सबसे ऊपर रखें। उन्होंने कहा कि चाहे कपड़े हों, तकनीक हो, इलेक्ट्रॉनिक्स हों या पैकेजिंग — हर चीज में “मेड इन इंडिया” का मतलब बेहतरीन क्वालिटी होना चाहिए। हमें हर दिन खुद को बेहतर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

Mann Ki Baat PM Modi (Image- Social Media)
Mann Ki Baat PM Modi (Image- Social Media)

तमसा नदी के पुनर्जीवन की प्रेरक कहानी

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गुजरने वाली तमसा नदी के पुनरुद्धार की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदूषण और गंदगी के कारण नदी की हालत खराब हो गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। नदी से कचरा हटाया गया और किनारों पर पेड़ लगाए गए। लोगों की मेहनत से नदी फिर से बहने लगी और उसे नया जीवन मिला।

Mann Ki Baat PM Modi (Image- Social Media)
Mann Ki Baat PM Modi (Image- Social Media)

युवाओं में लोकप्रिय हो रही ‘भजन क्लबिंग’

प्रधानमंत्री ने एक नए सांस्कृतिक ट्रेंड का भी जिक्र किया जिसे ‘भजन क्लबिंग’ कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज के युवा भक्ति संगीत को नए अंदाज में अपना रहे हैं। बड़े मंच, रोशनी और संगीत के साथ भजन-कीर्तन किसी कॉन्सर्ट जैसे माहौल में हो रहे हैं। यह परंपरा खासतौर पर Gen Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है और भक्ति को आधुनिक रूप दे रही है।

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने किया हंगामा, सेवकों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।