Avatar Fire And Ash Complete Box Office Report: 19 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेम्स कैमरन की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और इसी के साथ इसने अपना थिएटर रन पूरा कर लिया है. हॉलीवुड की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की जबरदस्त सफलता के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि ये मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरी है. ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत करने के बावजूद भी, अवतार को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 190 करोड़ का किया है.
भारत में इसे नेटिजन्स से मिले-जुले से लेकर पॉजीटिव रिव्यू मिले है और दर्शकों से भी इसे कुछ इसी तरह की रिएक्शन मिले हैं. हालांकि धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता के कारण, फिल्म के शो की संख्या और कुल मिलाकर चर्चा पर इसका नेगेटिव असर पड़ा, क्योंकि इसे उतनी स्क्रीन्स नहीं मिल पाई जितने की उम्मीद थी. फिर भी, अवतार के फैंस ने इस सीक्वल को शानदार सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
Avatar Fire And Ash Collection: अवतार: फायर एंड ऐश ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

अवतार: फायर एंड ऐश ने अच्छी शुरुआत की और पहले दिन 19 करोड़ की कमाई की, इस शानदार शुरुआत के बाद फिल्म एक महीने तक सिनेमाघरों में चली और फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 190.5 करोड़ की टोटल कमाई की. ऐसा बताया जा रहा है कि कई फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि फ्रैंचाइज़ी की बड़ी ब्रांड वैल्यू को देखते हुए, इसे कम से कम 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेना चाहिए था. लेकन फिर भी आखिर में इसकी टोटल कमाई अच्छी है.
Worldwide Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस का फैसला

भारतीय बाजार में ‘अवतार: फायर एंड ऐश‘ के राइट्स का अनुमानित मूल्य लगभग 90 करोड़ रुपये है. अगर हम इसे फिल्म की इन्वेस्टमेंट मानकर चलें, तो फिल्म ने निवेश पर लगभग 100.5 करोड़ रुपये का रिटर्न (ROI) हासिल किया है. अगर फीसदी में बात करें तो, ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 111.66% का शानदार रिटर्न देने में कामयाब रही है.
बॉक्स ऑफिस का प्रदर्शन
इनवेस्टमेंट – 90 करोड़
भारत में कुल कमाई – 190.5 करोड़
इनवेस्टमेंट में प्रॉफिट – 100.5 करोड़
ROI% – 111.66%
हिट या फ्लॉप – हिट
Avatar Fire and Ash Worldwide Collection: दुनियाभर में अवतार का कलेक्शन

वहीं अगर दुनिया भर के कलेक्शन की बात करें तो अवतार फ्रेंचाइजी की आई पहले की बाकी दो फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं अगर इस तीसरे पार्ट की बात करें तो ये भी 2 बिलियन डॉलर के बेहद नजदीक है. वहीं आपको बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. हालांकि अवतार फायर एंड ऐश को इसके पहले दो पार्ट की तरह रिव्यू नहीं मिले हैं जिसकी वजह से इसकी कमाई अब तक उन दोनों से कम है.
Read More: Sunny Deol की दहाड़ से कांप उठेगा पाकिस्तान, 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ का क्रेज़ बरकरार


Download Android App
Download iOS App




