‘किसी भ्रम में न रहें…’, कनाडा की चीन से बढ़ती नजदीकियों पर भड़के ट्रंप! 100% टैरिफ लगाने की दी धमकी

Summary :

Donald Trump Warns Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ को लेकर सख्त रुख अपनाते नजर आ रहे हैं। अब उनकी ताजा चेतावनी कनाडा को लेकर सामने आई है। खास बात यह है कि इस धमकी के पीछे भी चीन से जुड़ा व्यापारिक संबंध मुख्य कारण बताया जा रहा है। ट्रंप का कहना है कि अगर कनाडा और चीन के बीच व्यापार समझौता आगे बढ़ता है, तो अमेरिका कनाडा से आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है। Donald Trump Warns Canada: सोशल मीडिया से दी कड़ी चेतावनी डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल…

Donald Trump Warns Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ को लेकर सख्त रुख अपनाते नजर आ रहे हैं। अब उनकी ताजा चेतावनी कनाडा को लेकर सामने आई है। खास बात यह है कि इस धमकी के पीछे भी चीन से जुड़ा व्यापारिक संबंध मुख्य कारण बताया जा रहा है। ट्रंप का कहना है कि अगर कनाडा और चीन के बीच व्यापार समझौता आगे बढ़ता है, तो अमेरिका कनाडा से आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है।

Donald Trump Warns Canada: सोशल मीडिया से दी कड़ी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कनाडा, अमेरिका में चीनी उत्पादों को भेजने का जरिया बनता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि चीन के साथ कोई भी व्यापार समझौता करने पर कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर भारी टैक्स लगाया जाएगा। उनका मानना है कि चीन कनाडा का फायदा उठाकर अपने उत्पाद अमेरिकी बाजार में पहुंचाना चाहता है और अमेरिका इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।

Donald Trump Warns Canada (Image- Social Media)
Donald Trump Warns Canada (Image- Social Media)

Trump Canada Warning: अमेरिका-कनाडा संबंधों में बढ़ती खटास

यह धमकी ऐसे समय पर आई है जब अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में पहले से ही तनाव चल रहा है। हाल ही में कनाडा ने ट्रंप की प्रस्तावित “गोल्डन डोम” मिसाइल रक्षा परियोजना का समर्थन करने से इनकार कर दिया था। ट्रंप का कहना है कि यह रक्षा प्रणाली कनाडा की सुरक्षा के लिए भी फायदेमंद होगी, इसके बावजूद कनाडा ने इसका विरोध किया और साथ ही चीन के साथ व्यापार बढ़ाने के पक्ष में कदम उठाया। इससे अमेरिका और कनाडा के बीच दूरी और बढ़ गई है।

Donald Trump Tariff Warning: ”किसी भ्रम में न रहें”

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए आगे कहा, “किसी भ्रम में न रहें।” उन्होंने लिखा कि अगर गवर्नर कार्नी यह सोचते हैं कि कनाडा, चीन के लिए अमेरिका में सामान भेजने का रास्ता बन सकता है, तो यह उनकी बड़ी भूल है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि कनाडा चीन के साथ किसी भी तरह का समझौता करता है, तो अमेरिका में प्रवेश करने वाले सभी कनाडाई उत्पादों पर तुरंत 100 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन कनाडा की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है।

Donald Trump Warns Canada (Image- Social Media)
Donald Trump Warns Canada (Image- Social Media)

Canada Tariff Threat: ट्रंप के फैसलों के पीछे चीन फैक्टर

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के हालिया फैसलों में चीन को कमजोर करने की रणनीति साफ नजर आती है। वेनेजुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों से वहां के तेल कारोबार पर असर पड़ा है, जहां चीन सबसे बड़ा खरीदार रहा है। सस्ते दामों पर मिलने वाला तेल अब चीन के लिए मुश्किल हो सकता है। इसी तरह ईरान पर सख्ती से भी चीन को नुकसान होगा, क्योंकि ईरानी कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा चीन ही खरीदता रहा है। अब कनाडा को दी गई टैरिफ चेतावनी में भी ट्रंप ने सीधे तौर पर चीन के प्रभाव को वजह बताया है।

टैरिफ लागू होने से दोनों देशों को नुकसान

विश्लेषकों का कहना है कि अगर अमेरिका सच में कनाडा पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देता है, तो इसका असर दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। कनाडा लंबे समय से अमेरिका का बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है। भारी टैक्स से व्यापार महंगा होगा, जिससे कंपनियों और आम लोगों दोनों को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हिन्दू ही हत्या, सोते हुए युवक को जिंदा जलाया, दुकान के अंदर मिला शव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।