वीडियो जॉकी और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कई बार उन्हें कई चीज़ो के लिए ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा हैं। कभी उन्हें उनके आउटफिट के लिए ट्रोल किया जाता है तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से घेर लिया जाता हैं। हाल ही में, एक बार फिर अनुषा दांडेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

वह हमेशा आलोचकों को अपना मुंहतोड़ जवाब देकर खुद को एक स्ट्रांग वीमेन की तरह दिखाती हैं, और इस बार भी उन्होंने यही किया। एक्ट्रेस ने फिर एक बार अपनी पोस्ट के जरिए हेटर्स के छक्के छुड़ा दिए।
अनुषा ने दिया हेटर्स को मुहतोड़ जवाब

अनुषा दांडेकर ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हेटर्स को बेहद ही अनोखे तरीके से अपना करारा जवाब दिया है। अनुषा ने नोट में लिखा, “ये जो लगातार विवाद आप क्रिएट करना चाहते हैं, क्योंकि आप हेटर्स बनना चाहते हैं और क्योंकि आप उन लोगों के फैंस हैं, जो इस इवेंट का हिस्सा भी नहीं थे. आप कोशिश करना चाहते हैं कि मैं कैसे भी करके बुरी दिखूं. फिलहाल सॉरी. मैं आपके प्लान का हिस्सा नहीं बन सकती हूं. कुछ लोग कभी इंटरव्यू नहीं देना चाहते हैं और ना कभी दिया है और ये बिल्कुल ठीक है.”

इसी के साथ अनुषा ने आगे लिखा, “कुछ लोग अपनी रिलीज का इंतजार करते हैं और तब इंटरव्यू देते हैं. बात खत्म. मुझे लगता है कि मैंने अच्छा काम किया है और मैं जो करती हूं, उसमें बहुत अच्छी हूं. अगर आपके पास ओपिनियन है भी तो आप मुझे मेरा काम करने से नहीं रोक सकते. मैं आपकी खुशी की कामना करती हूं. तो आप बुली करना बंद कर दीजिए.”
क्या थी ट्रोलिंग वजह?

फिलहाल, अनुषा दांडेकर ने अपने नोट में किसी का नाम तो नहीं लिया हैं साथ ही ये भी नहीं बताया कि वह किस ट्रोलिंग के बारे में बात कर रही हैं। हालांकि, लोग इसे NMACC इवेंट में हुए गौरी-सुहाना के इग्नोरेंस से जोड़ रहे हैं, जिन्होंने अंबानी के इवेंट में उन्हें इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया था।

दरअसल, बीते दिनों वह मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की पार्टी में पहुंची थीं और कई सेलेब्स का इंटरव्यू लेती देखी गई थी। हालांकि, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) और सुहाना खान (Suhana Khan) ने उन्हें इस दौरान इंटरव्यू देने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद से ही अनुषा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा था। लोगों ने अनुषा दांडेकर का मजाक भी उड़ाया था, और साथ ही ना जाने उन्हें क्या कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब उन सभी उंगलियों को नीचे करते हुए अनुषा ने उन सभी लोगो की बोलती बंद करा दी हैं।


Download Android App
Download iOS App



