कोरोना से लड़ाई के लिए अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण ने शेयर किये ‘सेफ हैंड्स चैलेंज’ वीडियो

Summary :

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने दहशत मचाई हुई है और ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी अपने फैंस को इस जानलेवा वायरस से बचने की सलाह दे रहे है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को जागरूक बनाने के लिए तस्वीरें – वीडियो शेयर कर सुरक्षित रहने के उपाय बताये है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने दहशत मचाई हुई है और ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी अपने फैंस को इस जानलेवा वायरस से बचने की सलाह दे रहे है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को जागरूक बनाने के लिए तस्वीरें – वीडियो शेयर कर सुरक्षित रहने के उपाय बताये है। 
हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के डायरेक्टर की ओर से कई नामी गिरामी हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को सेफ हैंड्स चैलेंज दिया गया। इस चैलेंज के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है। इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर किये है। 
इस वीडियो चैलेंज में सेलिब्रिटीज को सही तरीके से हाथ धोते हुए ये बताना था कि कैसे इस बिमारी को खुद से दूर रखा जा सकता है। कोरोना से बचाव के साथ जरुरी तरीकों में सही तरीके से हाथ धोना बेहद अहम तरीका है। दीपिका ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए वीडियो शेयर किया। 

साथ ही दीपिका ने WHO डायरेक्टर को ‘सेफ हैंड चैलेंज’ के लिए नॉमिनेट करने के लिए धन्यवाद किया है। अपने वीडियो में उन्होंने 3 स्पोर्स्ट पर्सन को भी नॉमिनेट किया है।  दीपिका ने अपने पति विराट कोहली के अलावा टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है। 

इससे पहले दीपिका ने कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी , जिनमे दीपिका अपना वार्डरोब क्लीन करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में सेफ हैंड चैंलेंज वाला विडियो शेयर किया। अपने वीडियो में अनुष्का ने अपने फैंस को सेफ और हेल्दी रहने की सलाह दी। 

अनुष्का ने अपने वीडियो फैशन को सही तरीके से हाथ धोने के बारे में भी बताया। वहीं हॉलीवुड स्टार अरनॉल्ड श्वार्जनेगर ने भी अपना सेफ हैंड चैलेंज वाला विडियो शेयर किया है।  इस वीडियो में उनके साथ उनका प्यारा डॉगी भी दिखाई दे रहा है। 

Ujjwal Jain