कोरोना वायरस के बढ़ते कहर का असर अब मंदिरों पर भी पड़ने लगा है। भीड़ से संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी की यात्रा को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतर्राज्यीय बसों के परिचालन को भी रोक दिया गया है।
जम्मू कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक ने ट्वीट किया, “श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज से बंद की जाती है। जम्मू कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।”
विदेशों में 276 भारतीय कोरोना वायरस से ग्रस्त, अकेले ईरान में 255 लोग हुए संक्रमित
अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के जिला प्रशासन ने सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन को निलंबित कर दिया है और जम्मू में दो बड़े पार्कों और पुंछ में सभी सार्वजनिक पार्कों को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है की श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि देशभर से आने वाला कोई भी व्यक्ति अगर खांसी और जुकाम से पीड़ित है तो वह यात्रा नहीं कर पाएगा। इस एडवाइजरी के जारी होने के बाद अब ये लोग 28 दिनों तक माता वैष्णो देवी के दर्शन नहीं कर पाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



