बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका संग लंदन में हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर अक्सर नई-नई पोस्ट शेयर करती रहती हैं ऐसे में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वह नए लुक में नजर आ रही हैं। वैसे अनुष्का ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्हें अपने नए शॉर्ट हेयर से बहुत प्यार करती हैं क्योंकि बेटी वामिका के जन्म के बाद वह बालों के झड़ने का अनुभव कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने सोनम कपूर को धन्यवाद दिया है।

अनुष्का ने शेयर की तस्वीर…
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैक टू बैक तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें तस्वीरों में एक्ट्रेस छोटे बालों में दिखाई दे रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने लंदन पहुंचकर नया हेयरकट करवाया है। अनुष्का शर्मा अपनी इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखती हैं, ‘बच्चे के जन्म होने के बाद जब आपके बाल झड़ने लगते हैं, तब अच्छे हेयरकट की आप तारीफ करते हैं। जॉर्ज नार्थवोल्ट को धन्यवाद और सोनम कपूर का भी आभार जिन्होंने मेरा परिचय करवाया।
बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस साल जनवरी के महीने में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। दोनों की अब एक बेटी है, जिसका नाम इस कपल ने वामिका रखा है। वामिका के जन्म के बाद से अब तक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने उसका चेहरा नहीं दिखाया है। इस कपल ने फटॉग्रफर्स से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ साथ दिखाई दिए थे। इसके बाद अनुष्का अब तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बुलबुल’ बनी थी और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



