अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जमकर सक्रिय रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने अपनी कोई तस्वीर नहीं बल्कि एक गिफ्ट की तस्वीर शेयर कि है, जो उन्हें उनकी ननद भावना कोहली ढींगरा ने गिफ्ट किया है।

तो ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि क्या अनुष्का भावना का दिया हुआ यह गिफ्ट वेडिंग सेलिब्रेशन में पहनेंगी। वैसे रिपोर्ट्स ये भी है कि विराट-अनुष्का वामिका को साथ नहीं ले जाएंगे।

एक्ट्रेस ने की ननद के गिफ्ट की तारीफ…
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की धूम मची हुई है। ऐसे में कोई भी सेलेब्स अगर मुंबई या जयपुर एयरपोर्टर पर दिख रही है तो लोग कयास लगा रहे हैं कि वह विकरीना की शादी में जा रहे होंगे।

अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर खूबसूरत झुमकों की तस्वीर पोस्ट की है। यह जूलरी उनकी ननद भावना ने गिफ्ट की है। अनुष्का ने इनकी तारीफ में लिखा है कि ये बहुत खूबसूरत हैं। साथ ही भावना को बिजनस में तरक्की की कामना की है। तस्वीर में ग्रीन, वाइट ट्रडिशन इयररिंग्स दिख रहे हैं।

गौरतलब है, कुछ मौकों पर भावना और अनुष्का की तस्वीरें साथ में वायरल हो चुकी हैं। भावना अपनी भाभी अनुष्का और भाई विराट कोहली संग फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस साल विराट की बेटी वामिका के जन्म के बाद भावना सुर्खियों में थीं।


Download Android App
Download iOS App



